फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

144 जगहों पर ऑनस्पॉट पंजीकरण के साथ टीकाकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
144 जगहों पर ऑनस्पॉट पंजीकरण के साथ टीकाकरण
विज्ञापन

गाजियाबाद। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 144 जगहों पर ऑनस्पॉट पंजीकरण कर टीकाकरण होगा। दो दिन के टीकाकरण के लिए शासन से 42 हजार वैक्सीन की डोज मिल चुकी है। वैक्सीन तो मिल गई है, लेकिन स्टॉफ की कमी टीकाकरण में बड़ी परेशानी साबित होगी। अब तक जिले में 7.98 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
जिले में सरकारी स्तर पर 109 हेल्थ सेंटर हैं। इनमें तीन बड़े अस्पताल, 4 सीएचसी, 52 अर्बन पीएचसी शामिल हैं। इनमें से 70 हेल्थ सेंटर्स को वैक्सीनेशन सेंटर्स बनाए जाने के लिए चयनित किया गया था, लेकिन स्टाफ की कमी के चलते जिले में महज 44 सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर्स बनाए जा सके हैं। अब स्वास्थ्य विभाग जिले में निजी स्वास्थ्य सेंटर्स की संख्या बढ़ाए जाने के प्रयासों में जुटा है।
विज्ञापन

स्टाफ की कमी से बढ़ी परेशानी
जिले में 52 अर्बन पीएचसी हैं, लेकिन केवल 29 पर ही स्टाफ तैनात है। 49 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर हैं, जिन पर टीकाकरण किया जा सकता है, लेकिन किसी भी सेंटर पर इतना स्टाफ नहीं है कि टीकाकरण शुरू किया जा सके। चार सीएचसी और एक ब्लॉक पीएचसी पर स्टाफ पर्याप्त है। उन पर टीकाकरण किया जा रहा है। सभी अर्बन पीएचसी और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कागजों में अनुमानित स्टाफ वेतन भी शासन से आता है, लेकिन स्टाफ नहीं होने से वह पैसा वापस भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित सेंटर होंगे बंद
माइक्रो प्लान के तहत जिले में मकनपुर, खोड़ा भोजपुर, वसुंधरा, महराजपुर और सादिक नगर में वैक्सीनेशन शिविर लगाया जाएगा। अगर इन केंद्रों के बजाए आसापास कहीं शिविर का आयोजन होगा तो नियमित वैक्सीनेशन सेंटर बंद रहेंगे।
राजनगर एक्सटेंशन में चार दिवसीय शिविर
21 और 22 जून को राजनगर एक्सटेंशन के वीवीआईपी, क्लासिक रेजीडेंसी, गुलमोहर गार्डन, रिवर हाईट और यूनिनव सोसायटी में शिविर का आयोजन होगा। 24 व 25 जून को अजनारा इंटीग्रिटी, वीवीआईपी, चार्म्स कैसल, गौड़ कासकेड्स व स्टार रामेश्वरम में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

144 साइटों पर होगा टीकाकरण
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि सोमवार से जिले के 6 क्षेत्रों में क्लस्टर स्कीम के साथ 144 वैक्सीनेशन साइटों पर ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के साथ टीकाकरण किया जाएगा। सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। पायलट प्रोजेक्ट के तहत एक दिन में कम से कम 21 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला है। हालांकि विभाग ने 30 हजार से ज्यादा लोगों के टीकाकरण की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि शासन से आश्वासन मिला है कि सोमवार शाम तक वैक्सीन की नई खेप जिले को मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed