फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

श्मशान घाट हादसे के बाद 6 माह से नालों का निर्माण बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
amar ujala - फोटो : amar ujala
श्मशान घाट हादसे के बाद 6 माह से नालों का निर्माण बंद
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुरादनगर श्मशान घाट हादसे के मुख्य आरोपी ठेकेेदार अजय त्यागी की फर्म ब्लैक लिस्ट होने के बाद नगर निगम के नाले, सड़क के 33 काम अटक गए। करीब छह माह बाद भी नगर निगम इन निर्माण कार्यों को पूरा नहीं करा पाया। इनमें से अधिकांश काम अभी तक शुरू भी नहीं हो पाए हैं। अब बरसात का सीजन शुरू हो जाने से यह काम फिर अटक सकते हैं। ऐसे में पार्षदों की चिंता बढ़ने लगी हैं।
नगर निगम में अजय त्यागी की तीन फर्म पंजीकृत थीं। मुरादनगर स्थित श्मशान घाट में गलियारे की छत का निर्माण भी अजय की फर्म ही कर रही थी। उस वक्त नगर निगम के करीब 10.50 करोड़ के 33 बड़े निर्माण कार्य अजय त्यागी की फर्म को आवंटित थे। श्मशान घाट हादसे के बाद पुलिस ने अजय त्यागी को मुख्य आरोपी बनाया था। इसके बाद नगर निगम ने भी उसकी तीनों फर्म मैसर्स अजय त्यागी कांट्रेक्टर, मैसर्स माही कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डर्स और मैसर्स कृष्णा इंटरप्राइजेज को ब्लैक लिस्ट कर सभी काम निरस्त कर दिए थे। नगर निगम अधिकारियों ने बकाया कार्यों को टेंडर प्रक्रिया में दूसरे नंबर पर रही फर्मों से या उनके इनकार करने पर री-टेंडर के जरिये अन्य फर्मों से कराए जाने का निर्णय लिया था। छह माह बाद भी यह काम अधूरे पड़े हैं और लोग नालों, सड़क निर्माण के इन कार्यों के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जल्द ही काम पूरे करा लिए जाएंगे
फर्मों को ब्लैक लिस्ट करने के बाद निविदा में दूसरे नंबर पर रहे ठेकेदारों को भी काम दिए गए हैं। जिन फर्मों ने काम करने में असमर्थता जताई उनके स्थान पर दोबारा टेंडर कराकर फर्मों को काम दिए गए हैं। इनके लिए वर्क ऑर्डर (कार्यादेश) जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही काम पूरे करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त
अजय की किस फर्म पर कितने काम थे
फर्म आवंटित कार्य लागत
मैसर्स अजय त्यागी कांट्रेक्टर 13 काम 4.92 करोड़
मैसर्स माही कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डर्स 14 काम 5.21 करोड़
मैसर्स कृष्णा इंटरप्राइजेज 06 कार्म 64 लाख
अटके पड़े प्रमुख काम
काम लागत
वार्ड-52 में इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण 57 लाख
वार्ड-92 में महामाया स्टेडियम के पीछे नाला निर्माण 84.75 लाख
वार्ड-93 में अमन कॉलोनी के पास नाला निर्माण 87.34 लाख
वार्ड-16 मोरटा में आरसीसी नाला निर्माण, कब्रिस्तान व श्मशान की बाउंड्रीवॉल 2.14 करोड़
लोहिया नगर में पार्क का सौंदर्यीकरण 2.04 लाख
वार्ड-26 गऊपुरी में नाली निर्माण व टाइल्स लगाना 9.82 लाख
राजनगर सेक्टर-11 में नाली निर्माण व टाइल्स लगाना 9.27 लाख
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में नाली निर्माण व टाइल्स लगाना 4.08 लाख
अर्थला में नाला निर्माण व सड़क सुधार 57 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed