फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 25 हजार रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 25 हजार
विज्ञापन

साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र के बृज विहार स्थित एक निजी बैंक के एटीएम बूथ में महिला का एटीएम कार्ड बदलकर शातिर ने 25 हजार रुपये निकाल लिए। जब वह घर पहुंचे तो उनके मोबाइल पर मेसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। पीड़िता की ओर से लिंक रोड थाने में तहरीर देकर सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान कराकर पकड़ने की मांग की है।

बृज विहार के सी ब्लॉक में शोभा भंडारी परिवार के साथ रहती हैं। लिंक रोड पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि वह घर के पास में ही स्थित एक निजी बैंक के एटीएम बूथ में अपने एटीएम कार्ड का पिन जनरेट करने के लिए गई थीं। इस दौरान उनकी गोद में उनकी छोटी बच्ची थी। एटीएम बूथ के अंदर उनके पीछे दो युवक खड़े थे। उन्होंने बताया कि पिन डालने के बाद जैसे ही वह अपना कार्ड मशीन से निकालने चली। पीछे खड़े युवक ने मशीन से कार्ड निकालकर कार्ड को बदल दिया। बच्ची गोद में होने के कारण वह जल्दी में अपने घर चली गईं। घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने अपना मोबाइल देखा तो उसमें मेसेज आए हुए थे। मेसेज खोलकर देखा तो खाते से 25 हजार रुपये निकल गए थे। कार्ड देखा तो वह भी बदला हुआ था। उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद लिंक रोड थाने में तहरीर दी। एसएचओ लिंक रोड रण सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच कराई जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed