{"_id":"60bbccc38ebc3e18515febc9","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2199220170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के विरोध में जलाई प्रतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों के विरोध में जलाई प्रतियां
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर किसानों को अंदर जाने से रोकते पुलिसकर्मी।
- फोटो : GHAZIABAD City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध में किसानों ने जलाईं कृषि कानूनों की प्रतियां, धक्कामुक्की
गाजियाबाद। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को किसानों ने कलक्ट्रेट में तीनों कृषि कानूनों की प्रति को जलाया। उससे पहले कलक्ट्रेट में प्रवेश को लेकर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ किसानों की धक्कामुक्की हुई। लंबे समय तक किसान कलक्ट्रेट परिसर के अंदर जाने पर अड़े रहे। जबकि पुलिस व प्रशासन के अधिकारी चाहते थे कि किसान कलक्ट्रेट के बाहर स्थित धरना स्थल पर ही अपना विरोध प्रदर्शन करें। अधिकारियों ने समझाने की भी कोशिश की लेकिन नहीं माने। कुछ देर के बाद शर्तों के तहत प्रवेश की इजाजत मिली। किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट बिपिन कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भाकियू के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, जय कुमार मलिक, ओम पाल सिंह, सतेंद्र त्यागी, चंद्रपाल सिंह, वेदपाल मुखिया आदि लोग मौजूद रहे।
---------
रईसपुर गांव में भी जलाई प्रतियां
उधर, रईसपुर गांव में मुआवजे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन स्थल पर भी किसानों ने कृषि कानूनों की प्रतियों को जलाया। इसमें भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, धरमवीर सिंह, हरीनिवास, महेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।