फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

जिन बच्चों को छिन गया सहारा, उन्हें 12वीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
जिन बच्चों को छिन गया सहारा, उन्हें 12वीं
विज्ञापन

तक निशुल्क शिक्षा देगा नेहरू वर्ल्ड स्कूल
गाजियाबाद। कोरोना महामारी में कठिन दौर में कई बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। ऐसे में अब कई परिवारों में घर चलाने के साथ बच्चों की स्कूल फीस भरने वाला कोई नहीं बचा है। ऐसे मुश्किल समय में शास्त्रीनगर स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल ने पूरे गाजियाबाद में नई मिसाल पेश की है। नेहरू वर्ल्ड में पढ़ने वाले बच्चे के यहां कमाने वाले सदस्य को खोने वाले छात्रों की मदद को स्कूल प्रबंधन ने हाथ बढ़ाते हुए 12वीं तक की स्कूल फीस माफ करने का निर्णय लिया है।

प्रबंधन ने अपने स्कूल के ऐसे बच्चों के परिजनों से स्कूल में आवेदन पत्र जमा करने का अनुरोध किया है। स्कूल के निदेशक अरुणाभ सिंह का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी बच्चों का अधिकार है। कोरोना महामारी की चपेट में आने से उनके स्कूल में पढ़ने वाले कई बच्चों के माता या पिता के साथ कमाने वाले सदस्य के निधन की सूचना प्राप्त हुई। परिवार पर आए संकट की घड़ी में बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आए इसलिए स्कूल प्रबंधन ने अपने स्कूल में पढ़ने वाले ऐसे बच्चों को स्कूल में पढ़ने तक निशुल्क शिक्षा देने का कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed