फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कोरोनाकाल में बना कृषि कानून, अब रद्द करने में क्या मजबूरी : राकेश टिकैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कोरोनाकाल में बना कृषि कानून, अब रद्द करने में क्या मजबूरी : राकेश टिकैत
विज्ञापन

साहिबाबाद। केंद्र के तीन कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन को छह माह पूरे होने पर बुधवार को किसानों ने यूपी गेट पर काला दिवस मनाया। इस बीच किसानों ने बैरिकेड, लंगर और तंबुओं पर काले झंडे बांधकर और काली पगड़ी व काली पट्टी बांधकर विरोध किया। इससे पहले किसानों ने भगवान बुद्ध की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर बुद्ध पूर्णिमा बनाई। वहीं केंद्र सरकार का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस अधिकारी और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। उधर, भाकियू नेता राकेश टिकैत ने सरकार को कोरोना काल में चुप्पी साधने पर जमकर घेरा।
मंच से किसानों को संबोधित कर भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन को छह माह पूरे हो गए। यदि अभी भी सरकार किसानों से बात नहीं करती तो इससे साफ है कि आंदोलन अब लंबा चलेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन का क्या हश्र होगा, यह नहीं पता। लेकिन इतना पता है कि आंदोलन असफल हुआ तो सरकार मनमर्जी करेगी। आंदोलन सफल रहा तो किसानों की आने वाली पीढ़ियों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसान कभी भी सरकार के पुतले फूंकने में विश्वास नहीं रखता था। मगर अब सरकार ने मजबूर कर दिया। तीन कानूनों को रद्द करने के लिए काला दिवस सिर्फ यूपी बॉर्डर पर ही नहीं, बल्कि पूरे देश में काले झंडे लगाकर विरोध हुआ। कोरोना पर सरकार को घेरते हुए राकेश टिकैत ने पूछा कि क्या कोरोना बीमारी बड़ी है या फिर तीन कृषि कानून। यदि बीमारी बड़ी है तो सरकार कानूनों को रद्द कर किसानों को उनके घर वापस क्यूं नहीं जाने दे रही। कोरोना तो एक बहाना है, जिससे यह कानून बने रहे। किसानों को संबोधन में कहा कि जब कृषि कानून कोरोना काल में बन सकता है तो फिर इसे रद्द करने में क्या दिक्कत आ रही है। उन्होंने कोरोना काल में फैली अव्यवस्था पर भी सरकार को घेरा। कहा कि ऑक्सीजन सिलिंडर 20,000 और 2000 रुपये कीमत वाला इंजेक्शन 40 हजार में मिला। इस तरह भोली भाली जनता को लूटने वाले लोगों को खुली छूट दी गई। सरकार को कड़े शब्दों में कहा कि आंदोलन वर्ष 2024 तक चलता रहेगा। किसानों से भी अपील की कि सरकार के दिमाग से किसान शब्द नहीं हटना चाहिए। जब तक तीन कानून रद्द नहीं होंगे। आंदोलन स्थल से किसान अपने घर नहीं जाएगा। सरकार की चुप्पी पर निशाना साधकर कहा कि पिछले छह महीने से किसानों से राजधानी को घेरा हुआ है। लेकिन इतने दिनों से सरकार चुप है, वार्ता करने को तैयार नहीं है। जबकि किसानों ने वार्ता के लिए पत्र भी लिखा हुआ है। अब सरकार चुप्पी तोड़े और किसानों से बात करे। क्योंकि किसान भी यहीं है, ट्रैक्टर भी यहीं है और आंदोलन भी चलेगा। अधिकारियों के चेतावनी दी कि यदि अब बिजली पानी काटी तो फिर किसान अधिकारियों के क्षेत्र में बिजली कनेक्शन काटेंगे। किसान अबकी बार इलाज करके रहेगा। बंगाल की तरह यहां भी नतीजे आएंगे तो सरकार को होश आएगा।
विज्ञापन

इस दौरान मीडिया प्रभारी शमशेर राणा, डीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, बलजिंदर मान, गुरसेवक सिंह महार, गुरु अवनीत सिंह मांगट,आशीष मित्तल, धर्मपाल सिंह, सुखराज सिंह, तेजिंदर विर्क, गिरदान सिंह, दिलेर सिंह रंधावा, दिलदीप सिंह, रमन कंबोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसी समेत भारी पुलिस बल आंदोलन स्थल पर रहा तैनात
मंगलवार रात से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया था। रात में ही सौ पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाई गई थी। यह सभी पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में आंदोलन स्थल पर तैनात रहे। जनपद के अन्य थानों से भी पुलिस बुलाई गई थी। दिनभर एडीएम शैलेंद्र सिंह, एसीएम विनय सिंह सहित सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन व अन्य आलाधिकारी बार्डर पर मौजूद रहे। एसपी ट्रांस हिंडन ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि एहतियातन भारी सुरक्षा-व्यवस्था में पुलिस व पीएसी बल तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed