फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

गाजियाबाद में कालाबाजारी : 300 का सिलिंडर बेच रहे थे 3000 में, दो पकड़े गए

Sun, 25 Apr 2021 07:08 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 25 Apr 2021 07:08 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : ANI

नगर कोतवाली, नंदग्राम थाना और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से आक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करने वाले दो आरोपियों को कैलाभट्टा और हिंडन विहार से गिरफ्तार किया है। इनसे 101 सिलिंडर बरामद किए हैं। इसमें 30 सिलिंडर भरे हुए और बाकी खाली सिलिंडर हैं। पिछले कई दिनों से कालाबाजारी कर जरूरतमंद लोगों से मोटी रकम वसूल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से अन्य ठिकानों के बारे में भी पता लगा रही है। आरोपियों की पहचान कैला चौक कैला भट्ठा निवासी आकिल सैफी और न्यू प्रेम नगर जस्सीपुरा के निवासी जावेद मलिक के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जिले में ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। अस्पतालों में आक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध न होने पर लोग दम तोड़ रहे हैं, लेकिन सिलिंडरों की कालाबाजारी करने वाले लोग पैसे के लिए लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं। जिस सिलिंडर की कीमत बाजार में 300 से 500 रुपये है। उस सिलिंडर को आरोपी दो से तीन हजार रुपये तक में बेच रहे थे। तड़पते लोगों की तस्वीरें देखकर भी इनको लोगों पर तरस नहीं आया। मोटी कमाई में लगे हुए थे। क्राइम ब्रांच प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि कई दिनों से ऑक्सीजन के सिलिंडर की कालाबाजारी की सूचनाएं मिल रही थीं। पुलिस की टीमें लगी हुई थीं और लगातार ऐसे लोगों पर नजर रखे हुए थीं कि कहां पर कालाबाजारी और गड़बड़ी हो रही है। सिलिंडर कहां से आ रहे हैं और किन लोगों को किस माध्यम से दिए जा रहे हैं। शनिवार को पता चला कि
विज्ञापन


कैला भट्ठा स्थित किसी गैस गोदाम से सिलिंडरों की कालाबाजारी हो रही है- एसएसपी अमित
पाठक के निर्देश पर नगर कोतवाल संदीप कुमार सिंह, नंदग्राम कोतवाल नीरज कुमार की टीम के साथ उनकी टीम ने शनिवार की देर शाम कैलाभट्ठा में दबिश दी। यहां पहुंचने पर पता चला कि जो व्यक्ति सिलिंडर बेचता है वह हिंडन विहार स्थित गोदाम पर है। उसके बाद पुलिस की टीमें हिंडन विहार में पहुंची और दबिश दी। वहां से पुलिस ने आरोपी आकिल सैफी को हिरासत में लिया। यहां से 39 सिलिंडर बरामद किए। आकिल पर पुलिस ने दबाव बनाया और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी की। आरोपी ने बताया कि हिंडन विहार में ही जावेद भी यही काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस ने गोदाम पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया और गोदाम से 38 सिलिंडर बरामद किए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर नगर कोतवाली पहुंची। यहां पर सख्ती के साथ पूछताछ की गई तो आकिल ने बताया कि उसके घर में बने गोदाम में भी 25 सिलेंडर भरे हुए रखे हैं। पुलिस ने आरोपी के घर से भरे हुए सिलिंडर बरामद किए। 101 सिलिंडर में 30 सिलिंडर भरे हुए मिले। बाकी सभी सिलिंडर खाली थे।

आरोपी के घर पर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
ऑक्सीजन सिलिंडर न मिलने के कारण लोगों ने आरोपियों के घर पर प्रदर्शन किया। घरों में तोड़फोड़ पर भी आमादा हो गए थे। बताया गया कि यह भरे हुए सिलिंडर को रोककर रखते थे और बाद में कई गुना कीमत पर उसे बेचते थे। विरोध प्रदर्शन के बाद ही पुलिस को इस बारे में जानकारी हुई। पुलिस ने बताया भारी पुलिस बुलाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने स्थानों के बारे में जानकारी की जा रही है, जहां सिलिंडरों की कालाबाजारी हो रही है।


लोगों में आक्रोश
लोगों का कहना है कि बिना ऑक्सीजन के सैकड़ों लोग अस्पताल के बाहर दम तोड़ चुके हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं है। यह लोगों जिंदगी के साथ खेल रहे हैं। मौत पर भी पैसे कमाने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए, जिससे अन्य लोगों को सबक मिले। ऐसे लोगों को छोटी सजा कम होगी। बड़ी सजा मिलनी चाहिए, जिससे समाज में संदेश जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed