फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बेकाबू कोरोना ने तोड़े सारे रिकार्ड, 1023 नए संक्रमित मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
बेकाबू कोरोना ने तोड़े सारे रिकार्ड, 1023 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण जिले में बेकाबू हो गया है। बृहस्पतिवार को एक दिन में कोरोना संक्रमण के पिछले सारे रिकार्ड टूट गए। शासन से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक एक दिन में सबसे अधिक 1023 नए संक्रमित मरीज मिलें है। जबकि लगातार दूसरे दिन आठ संक्रमित मरीजों की मौत की पुष्टि शासन ने की है।
जिले में कोरोना के अब से पहले एक दिन में इतने मरीज नहीं मिले हैं। इससे पहले 827 मरीज एक दिन में मिले थे। जिले में बुधवार को आठ मौत हुई थी। बृहस्पतिवार को भी कोरोना से इतने ही लोगों ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद मौत का ग्राफ बढ़कर 125 पर पहुंच गया है। बीते पांच दिनों की बात करें तो अब तक 3201 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग लोगों को सावधानी बरतने पर जोर दे रहा है। शासन स्तर पर जारी रिपोर्ट में नए 1023 मरीजों की पुष्टि की गई। इसके अलावा 168 मरीज स्वस्थ हुए है। अब तक जिले में 33408 मरीज संक्रमित हो चुके है। वहीं 28460 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 4815 मरीजों का इलाज विभिन्न निजी और सरकारी कोविड अस्पतालों व होम आइसोलेशन में चल रहा है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में देरी से अस्पताल से छुट्टी में भी लग रहा समय
जिले के एमएमजी अस्पताल में संचालित आरटी-पीसीआर लैब से कोरोना रिपोर्ट पांच से छह दिन में मिल पा रही है। बताया जा रहा है कि जांच केंद्रों पर स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने के बाद दूसरी रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है। इससे स्वस्थ हो चुके मरीजों को भी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल पा रही है। सूत्रों की मानें तो 40 मरीज ऐसे है जो प्रोटोकाल के अनुसार अस्पताल में दिन बिता चुके है, लेकिन रिपोर्ट आने में देरी से उन्हें डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा है। जिला एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुराग भार्गव का कहना है कि यहां 11 लोगों का स्टाफ है। इसमें आठ लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। जिस कारण रिपोर्ट आने में देरी हो रही है। प्रयास है कि जल्द ही रिपोर्ट अस्पतालों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर सामने आई वैक्सीन की किल्लत
जिले में कोरोना मरीजों के लिए बेड से लेकर ऑक्सीजन की कमी बनी हुई है। इसके बाद अब कोरोना वैक्सीन की किल्लत भी दिखाई देने लगी है। बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से वैक्सीन की कमी के चलते कई निजी अस्पतालों को भी वैक्सीन मुहैया नहीं कराई जा रही थी। जिसके चलते चार से छह निजी अस्पताल द्वारा ही वैक्सीनेशन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को संयुक्त अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए भीड़ रही। अप्रैल में टीका उत्सव शुरू होने पर 84 हजार वॉयल मिली थीं लेकिन चार दिन के उत्सव के बाद वैक्सीन खत्म होने के कगार पर हैं। अधिकारियों का कहना है कि वैक्सीन के लिए शासन को डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed