फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

शहर से लेकर गांव तक बढ़ी कोरोना की रफ्तार, अस्पतालों की तरफ दौड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
शहर से लेकर गांव तक बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण शहर के साथ गांवों में भी तेजी से बढ़ रहा है। जिले के मोदीनगर और मुरादनगर क्षेत्रों में सक्रिय संक्रमितों की संख्या सौ पार कर चुकी है। लोनी में भी संक्रमितों का आंकड़ा सौ के ऊपर पहुंच चुका है। शहरी क्षेत्रों की बात की जाए तो पिछले 20 दिनों में इंदिरापुरम क्षेत्र से सबसे अधिक संक्रमित सामने आए हैं। इंदिरापुरम में संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक 540 है।
मोदीनगर में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 105 तक पहुंच गई है। जबकि मुरादनगर में 115 के करीब संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इन क्षेत्रों में बनाए गए कोविड अस्पतालों में मरीजों का इलाज चल रहा है। मोदीनगर के भोजपुर में संक्रमितों की संख्या दस है जबकि निवाड़ी में एक ही संक्रमित की पुष्टि की गई थी। लोनी में 102 संक्रमितों का इलाज होम आइसोलेशन और अस्पतालों में चल रहा है। लोनी के टीला मोड़ में दो ही संक्रमित अभी तक सामने आए हैं। डासना-मसूरी में 50 संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। खोड़ा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 70 है। इसमें दूसरे राज्यों से लौटे प्रवासी श्रमिकों के भी कुछ संक्रमित मामले स्वास्थ्य विभाग को मिले हैं।
विज्ञापन

--------
बनाए गए कंटेनमेंट जोन
गांवों में भी संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मोदीनगर में 103, मुरादनगर में 109, लोनी में 76, मसूरी में 16, भोजपुर में सात कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविनगर, विजयनगर में भी बढ़े हैं संक्रमित
शहरी क्षेत्र में कविनगर में 350 से अधिक संक्रमित हैं। जबकि विजयनगर में यह आंकड़ा 300 पार पहुंच रहा है। इसके अलावा कौशांबी में 361 और साहिबाबाद में 294 संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

गुलधर से पहुंची महिला नहीं मिला बेड
शुक्रवार को जिला एमएमजी अस्पताल में ब्लड प्रेशर की शिकायत लेकर सविता नाम की महिला पहुंची। हालत खराब होने पर महिला का कोरोना टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर महिला को कोविड अस्पताल जाने के लिए कहा गया। महिला ने बताया कि छह घंटे भटकने के बाद भी अस्पताल में बेड नहीं मिला। परिजनों ने कोविड कंट्रोल रूम में भी जानकारी दी लेकिन बेड नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed