फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मधुबन आरओबी व हिंडन नया पुल के निर्माण की बढ़ेगी रफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मधुबन आरओबी व हिंडन नया पुल के निर्माण की बढ़ेगी रफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीटी रोड पर निर्माणाधीन हिंडन नया पुल और मधुबन बापूधाम योजना स्थित रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अब रफ्तार पकड़ेगा। दोनों प्रोजेक्ट के लिए निर्माण एजेंसी सेतु निगम ने जीडीए से फंड की मांग की है। सेतु निगम की मांग पर जीडीए अगले माह दोनों प्रोजेक्ट की अगली किस्त जारी करेगा। फंड की कमी के चलते हिंडन नया पुल का निर्माण कार्य थमा हुआ है। दूसरी ओर मधुबन आरओबी का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। जीडीए अधिकारियों ने सेतु निगम अधिकारियों को जल्द किस्त जारी करने का आश्वासन दिया है।
हिंडन नदी नए पुल में छह करोड़ का हुआ है भुगतान
हिंडन नदी पर नए पुल का निर्माण कार्य अब गति पकड़ेगा। पुल निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी सेतु निगम को 20 केवीए के अस्थायी बिजली का कनेक्शन मिल गया है। सेतु निगम ने पिलर्स की पाइलिंग के साथ उसकी कैपिंग का काम शुरू कर दिया था। उसके बाद काम ठप पड़ा हुआ था। अब तक ऐतिहासिक पुराने पुल के टूटने के साथ करीब 20 फीसदी काम ही पूरा हो सका है। जीडीए ने सेतु निगम को पुल के निर्माण के लिए अब तक करीब छह करोड़ का भुगतान किया है। निर्माण एजेंसी सेतु निगम ने जीडीए से एक और किस्त जारी करने की मांग की है। प्राधिकरण ने जल्द एक और किस्त का भुगतान करने की बात कही है। कोरोना के चलते प्रोजेक्ट की समयसीमा करीब 10 माह बढ़ चुकी है। हिंडन नदी पर करीब 11 मीटर चौड़े इस पुल का निर्माण 22 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है। इस पुल की लंबाई 176 मीटर होगी। इस पुल के बन जाने से गाजियाबाद से मोहन नगर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सहूलियत होगी और जाम की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

पिलर की पाइलिंग का हो रहा है काम
मधुबन बापूधाम योजना में वर्तमान में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए पिलर की पाइलिंग का काम जारी है। प्रोजेक्ट में रेलवे अपने हिस्से में 27 करोड़ और जीडीए अपने हिस्से में 36 करोड़ खर्च करेगा। चार लेन के बनने वाले आरओबी की कुल लंबाई 600 मीटर और चौड़ाई 45 मीटर होगी। आरओबी का निर्माण होने से मधुबन बापूधाम योजना को लाभ होगा। 1234 एकड़ में फैली योजना की दिल्ली-मेरठ रोड से अब तक कोई सीधी कनेक्टिविटी नहीं है। मधुबन बापूधाम में आरओबी का निर्माण होने से नॉदर्न पेरिफेरल रोड के जरिए एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ रोड आपस में जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed