फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

तीन दिन बाद भी फरार इंस्पेक्टर और दरोगा को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
तीन दिन बाद भी फरार इंस्पेक्टर और दरोगा को नहीं पकड़ सकी पुलिस
विज्ञापन

गाजियाबाद। भ्रष्टाचार के मामले में फरार चल रहे भोजपुर थाने के पूर्व एसएचओ प्रदीप कुमार व एसएसआई शकील अहमद को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। तीन दिन बाद भी पुलिस उनका सुराग तक नहीं लगा सकी है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि बीते दो दिनों में भोजपुर थाने के कई पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं, जबकि कुछ अन्य में भी लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

भोजपुर पुलिस ने बीते दिनों गोकशी के आरोपी को गिरफ्तार किया था। बाद में मोटी रकम लेकर उसे महज चाकू में गिरफ्तार दिखाकर जेल भेज दिया गया। पुलिस के इस कारनामे की किसी व्यक्ति ने सबूत के साथ वीडियो बना ली थी। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसके बाद एसएसपी अमित पाठक ने जांच बैठाई थी, जिसमें एसएचओ प्रदीप कुमार और एसएसआई शमीम अहमद भ्रष्टाचार के आरोपी पाए गए। एसएसपी ने दोनों को निलंबित करते हुए मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। मुकदमा दर्ज हुए भी 3 दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों का सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इंस्पेक्टर और दरोगा दोनों ने अपने मोबाइल बंद किए हुए हैं। जिसके चलते उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा दोनों ने ही अपने परिजनों से भी कोई संपर्क नहीं किया है। सभी संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है जल्द ही इंस्पेक्टर और दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed