फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बुजुर्गों में उत्साह, आठ हजार से अधिक ने लगवाया टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए कतार में लगे लोग। - फोटो : GHAZIABAD City
बुजुर्गों में उत्साह, आठ हजार से अधिक ने लगवाया टीका
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कराने के लिए बुजुर्गों में बृहस्पतिवार को उत्साह देखने को मिला। संयुक्त अस्पताल में कई घंटे तक लाइन में लगकर टीकाकरण कराया। भीड़ का आलम यह था कि वैक्सीनेशन सेंटर के पास बिना लाइन के जैसे ही कोई पहुंचता लाइन में लगे बुजुर्ग युवाओं की तरह हूटिंग करने लगते। केंद्र के अंदर व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय तेवतिया को भी अंदर नहीं जाने दिया।
बृहस्पतिवार को जिले के 25 सरकारी और 16 निजी अस्पतालों में 5660 बुजुर्गों और 2840 गंभीर मरीजों ने टीकाकरण कराया। केंद्रों पर टीकाकरण कराने वालों की भीड़ रही। कोरोना से बचाव के लिए जिले में तीसरा चरण शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को तीसरे चरण का दूसरा दिन था, जिसमें 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और 45 साल से अधिक गंभीर मरीजों को को-वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। कुल 8500 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई। अस्पतालों में सुबह नौ बजे से टीकाकरण कराने के लिए बुजुर्ग और बीमार अस्पतालों में पहुंचने शुरू हो गए थे। दस बजे तक संयुक्त अस्पताल, महिला अस्पताल और यशोदा अस्पताल में लंबी लाइन लग गई। लाइन में खड़े बुजुर्गों के बीच कई बार मामूली विवाद भी हुआ। निजी अस्पतालों में 250 रुपये शुल्क के साथ टीका लगवाने वालों की भी भीड़ रही।
विज्ञापन

सीएमएस से कहा पहचान पत्र दिखाओ
सुबह करीब 11 बजे भीड़ अधिक होने पर शोरशराबा बढ़ गया तो व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अस्पताल के सीएमएस डॉ संजय तेवतिया पहुंच गए। वह कमरे में अंदर जाने लगे तो लाइन में लगे बुुजुर्ग हूटिंग करने लगे। इस पर सीमएस ने कहा कि वह अस्पताल के सीएमएस हैं तो एक बुजुर्ग ने कहा कि आई कार्ड दिखाओ। इस पर सीएमएस ने हाथ जोड़ते हुए कहा बाबूजी आई कार्ड बनवाकर आ रहा हूं, इसके बाद वह वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed