{"_id":"603d40758ebc3ec86f6c0b9c","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd214657418","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों ने मेसकर्मी पर डाला खौलता पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथियों ने मेसकर्मी पर डाला खौलता पानी
विज्ञापन
साथियों ने मेसकर्मी पर डाला खौलता पानी
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र के एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज की मेस के कर्मचारियों ने हरदोई निवासी साथी अखिलेश के साथ मारपीट करते हुए उस पर खौलता पानी डाल दिया। घटना में अखिलेश गंभीर रूप से झुलस गए। कॉलेज प्रबंधन ने अखिलेश को मेरठ के शुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर दो नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि नामजद दो आरोपियों सुरेश और राहुल निवासी लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हरदोई निवासी अखिलेश विजयनगर थानाक्षेत्र में एनएच-9 स्थित एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज की मेस में नौकरी करते हैं। यहीं पर लखनऊ निवासी सुरेश और राहुल के अलावा अन्य लोग भी खाना बनाते हैं। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक खाना बनाने को लेकर सुरेश और राहुल का झगड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पहले तो अखिलेश के साथ मारपीट की और फिर उस पर खौलता हुआ पानी डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। चीख पुकार सुनकर कॉलेज स्टाफ मौके पर पहुंचा और अखिलेश को अस्पताल में भर्ती कराया। अखिलेश के छोटे भाई गोविंद का कहना है कि कॉलेज के मालिक और मैनेजर ने अखिलेश के उपचार के लिए पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। अखिलेश का एक दोस्त उसका उपचार करा रहा है। सीओ सेकेंड अभय कुमार मिश्र का कहना है कि केस दर्ज कर राहुल और सुरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।