फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

भोजपुर में 11 मार्च को किसान महापंचायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
रालोद की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी। - फोटो : GHAZIABAD City
भोजपुर में 11 मार्च को होगी रालोद की किसान महापंचायत
विज्ञापन

गाजियाबाद। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 11 मार्च को रालोद मोदीनगर के भोजपुर में बड़ी किसान महापंचायत करने जा रही है। इसको लेकर पार्टी की तरफ से कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का कार्यक्रम फाइनल होने के बाद रालोद पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। 28 जनवरी को यूपी गेट में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आंसुओं से बदले समीकरणों के बीच रालोद की सक्रियता लगातार बढ़ गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और उपाध्यक्ष जयंत चौधरी लगातार किसानों के बीच में जाकर महापंचायत कर रहे हैं। भोजपुर की महापंचायत के जरिए पार्टी पश्चिम में जाट और मुस्लिम समीकरणों को साधने की कोशिश कर रही है। अभी तक जयंत चौधरी मेरठ, बिजनौर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, अमरोहा व अन्य जिलों में किसान पंचायतें कर चुके हैं। पार्टी की जिला इकाई लंबे समय से कोशिश में लगी थी कि जिले में भी किसान पंचायत कराई जाए। अब कार्यक्रम मिलने के बाद पार्टी किसानों को जोड़ने में लगी है। भोजपुर की किसान पंचायत को भविष्य के हिसाब से भी काफी अहम माना जा चुका है। मोदीनगर बागपत लोकसभा सीट का क्षेत्र है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों को जयंत चौधरी को यहीं से कम, वोट मिले थे जिसके चलते उन्हें हार का मुंह देखने को मिला था। जानकार कहते हैं कि 2019 के चुनाव में कुछ जाट मतदाता भी जयंत से छिटककर भाजपा के डॉ. सत्यपाल सिंह की तरफ चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed