{"_id":"60393ee88ebc3ee973030df4","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd214479048","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में दिखा भारत बंद का मिलाजुला असर, कई जगह खुले रहे प्रतिष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में दिखा भारत बंद का मिलाजुला असर, कई जगह खुले रहे प्रतिष्ठान
विज्ञापन
भारत बंद का समर्थन करते व्यापारी।
- फोटो : GHAZIABAD City
गाजियाबाद में दिखा भारत बंद का मिलाजुला असर, कई जगह खुले रहे प्रतिष्ठान
गाजियाबाद। जीएसटी और ई-कॉमर्स के विरोध में व्यापारियों के भारत बंद का शहर में मिलाजुला असर देखने को मिला। इस दौरान अधिकांश जगह बाजार खुले रहे। गाजियाबाद में किराना मंडी, शास्त्रीनगर, राकेश मार्ग, नेहरूनगर मार्बल बाजार सहित अन्य बाजारों में बंदी का असर देखने को मिला। जबकि घंटाघर, नवयुग मार्केट, दिल्ली गेट, डासना गेट, मालीवाड़ा, आंबेडकर रोड, तुराबनगर, नयागंज सहित अन्य बाजारों में दुकानें खुली रहीं। इस दौरान बंद का समर्थन कर रहे व्यापारी शिवा टावर पर धरने पर भी बैठे।
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने जीएसटी की खामियों और ई-कॉमर्स से संबंधित मुद्दों के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया था। इसमें पश्चिमी उतर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, किराना मंडी एसोसिएशन, शास्त्रीनगर व्यापार मंडल, व्यापारी एकता एसोसिएशन सहित अन्य संगठनों ने भारत बंद के समर्थन में विरोध किया। जबकि कई व्यापारी संगठनों ने इससे दूरी बना ली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल सहित अन्य संगठन बंदी के विरोध में रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री तिलकराज अरोड़ा ने कहा कि जीएसटी के नाम पर उत्पीड़न बढ़ा है और व्यापारी अपने कारोबार के बजाय पूरे दिन इसमें उलझे रहते हैं। उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स भी स्थानीय बाजारों को खत्म करने का काम कर रहा है। इनका लगातार विरोध किया जाएगा। किराना मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि व्यापारियों को इस मुद्दे पर एकजुट होना चाहिए। उन्होंने बताया कि बंद के समर्थन में पूरी तरह से किराना मंडी को बंद रखा गया है। शास्त्रीनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवधेश शर्मा के नेतृत्व में बाजार को बंद रखा गया। इस मौके पर वैभव जैन, राजीव कुमार, निरंजन शर्मा, गौरव भारद्वाज, संजय कुमार, नितिन गुप्ता, सुनील चौधरी, अशोक शर्मा, अमन अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, संजय सतीजा, सौरभ गुप्ता, अमित जिंदल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।