फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कोरोना का रिकवरी रेट पहुंचा सौ के करीब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कोरोना का रिकवरी रेट पहुंचा सौ के करीब
विज्ञापन

गाजियाबाद। कई राज्यों में फिर से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन गाजियाबाद में अभी राहत की स्थिति है। जिले में पिछले दस दिन में सिर्फ 64 संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मरीजों में कमी आने से फरवरी में संक्रमण दर घटकर आधे फीसदी से भी कम हो गई है। रिकवरी रेट भी एक सौ के करीब पहुंच गया है। हालांकि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात व दिल्ली में कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने के बाद प्रदेश सरकार ने एलर्ट जारी किया है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में संक्रमण की दर आधे फीसदी से भी कम है, लेकिन अन्य प्रांतों से लोगों का आवागमन बढ़ने पर संक्रमण दर बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए सावधानी जरूरी है। पिछले कुछ दिनों से लोगों ने लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है। बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोग न तो मास्क लगा रहे हैं, न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जांच कराने से भी बच रहे लोग
शासन ने संक्रमण कम होने पर जिले में प्रतिदिन 5200 लोगों की जांच का निर्देश दिया है। 3700 एंटीजन और 1500 आरटी-पीसीआर जांच कराने का निर्देश है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग महज दो हजार से 23 सौ जांच प्रतिदिन कर पा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि टेस्टिंग बढ़ाने का निर्देश मिला है, लेकिन कोई नया लक्ष्य नहीं दिया गया है। अधिकारी का कहना है कि शासन ने जो लक्ष्य पूर्व में दिया था, उसे ही पूरा करने का प्रयास किया जाता है। एक लैब टेक्नीशियन का कहना है कि अगरी किसी को कोरोना जांच के लिए कहा जाता है तो वह यह कहकर निकल जाता है कि कोई जरूरत नहीं है तो क्यों जांच कराई जाए। सिर्फ वही लोग जांच करा रहे हैं, जिनको उस कार्यालय या स्थान पर जाना हो जहां कोरोना की रिपोर्ट मांगी गई हो या युवाओं को किसी परीक्षा में शामिल होने के दौरान जरूरत पड़ रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि अब तक जिले में 7.83 लाख से अधिक लोगों की जा चुकी है। इनमें से 7.82 लाख से अधिक लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें से अबतक 26740 लोग संक्रमित हुए थे। वर्तमान में रिकवरी रेट 99.36 है, जबकि संक्रमण दर सिर्फ 0.34 फीसदी है। अब तक संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 4.90 लाख से अधिक लोगों की जांच की गई है। इससे संक्रमण दर में कमी आई है। अभी आने वाले तीन महीने तक सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी तरह की लापरवाही संक्रमण का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed