फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

महंगाई के विरोध में सपाइयों ने तहसील पर किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
लोनी में बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपाई । - फोटो : GHAZIABAD City
महंगाई के विरोध में सपाइयों ने तहसील पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

लोनी। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में बृहस्पतिवार को सपाइयों ने सिलिंडर हाथ में लेकर लोनी तहसील पर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक ने राज्यपाल के नाम लोनी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। सपाइयों ने महंगाई पर अंकुश नहीं लगाने पर सरकार से इस्तीफा देने की मांग की है।

बृहस्पतिवार सुबह पूर्व विधायक जाकिर अली के नेतृत्व में भारी संख्या में सपाई खन्ना नगर कॉलोनी स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए मार्च निकाला। लोनी तहसील पर पहुंच कर एसडीएम शुभांगी शुक्ला को राज्यपाल के नाम बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए ज्ञापन दिया। पूर्व विधायक ने बताया कि सरकार आम जनता और किसान विरोधी काम कर रही है। किसान अपना घर छोड़कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। इस मौके पर राजू जफर, हसमुद्दीन, कमरूद्दीन, ललित बंसल, सरफराज, समीर, अशफाक, दुर्गेश चौधरी, फुरकान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed