{"_id":"6032966c8ebc3ee91c7ffe52","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2141686120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों में तख्ती ले अजनारा इंटीग्रिटी के आवंटियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथों में तख्ती ले अजनारा इंटीग्रिटी के आवंटियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बिल्डर के मनमानी के खिलाफ नारेबाजी करते अजनारा इंटेग्रीटी के फ्लैट खरीदार।
- फोटो : GHAZIABAD City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथों में तख्ती ले अजनारा इंटीग्रिटी के आवंटियों ने किया प्रदर्शन
गाजियाबाद। फ्लैट खरीदने के बाद सुविधाएं न मिलने से परेशान अजनारा इंटीग्रिटी के आवंटियों ने दूसरे दिन भी बिल्डर के खिलाफ सोसायटी के मेन गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में ‘यहां फ्लैट बुक न करें, हम परेशान और निराश हैं’ का संदेश लिखा बैनर लेकर करीब पांच घंटे तक विरोध जताया। इस दौरान बिल्डर की ओर से प्रोजेक्ट के जीएम राजीव कुमार आवंटियों के बीच पहुंचे और जल्द ही समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया।
अजनारा इंटीग्रिटी के निवासी अजय चौधरी का कहना है कि सोसायटी स्थित एल, एम व एन टावर के आवंटियों से बिल्डर ने फ्लैट का पूरा पैसा ले लिया है, लेकिन सुविधाएं नहीं दी हैं। लोगों को अधूरे बने फ्लैट दे दिए गए हैं। यहां लिफ्ट, फायर सेफ्टी सिस्टम, पार्क, बच्चों के खेलने के लिए प्ले ग्राउंड नहीं दिए गए। सोसायटी में अंदर ही ट्रक खड़े रहते हैं, जिनसे कभी भी हादसा होने की आशंका रहती है। सोसायटी निवासी गोपी चौधरी का कहना है कि सोसायटी की समस्याओं को लेकर पूर्व में प्रोजेक्ट के एमडी से भी वार्ता हो चुकी है। आश्वासन के बावजूद सोसायटी की समस्याएं हल नहीं हुईं। इसके विरोध में शनिवार और रविवार को दो दिन तक आवंटियों ने करीब पांच-पांच घंटे तक सोसायटी के गेट पर विरोध जताया। उनका कहना है कि जीडीए अधिकारियों ने करीब एक माह पूर्व सोसायटी में निरीक्षण कर खामियां देखी थीं, उन्होंने बिल्डर को समस्याएं हल कराने के निर्देश भी दिए थे, लेकिन अभी भी समस्याएं जस की तस हैं। आवंटियों का कहना है कि वह जल्द ही जीडीए के अधिकारियों से मिलकर शिकायत करेंगे। प्रदर्शन में आवंटी अमित वर्मा, आशीष, सुधीर त्यागी, विनीत चौहान, आशुतोष, सचिन गुप्ता, अभिषेक निधि, नितिन मित्तल, मनोज रस्तोगी आदि मौजूद रहे।