फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

गाजियाबाद के खिलाड़ियों को आधुनिक जिम की सौगात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
महामाया स्टेडियम मे जिम का उद्धाटन करते सासंद वीके सिंह व खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी।
गाजियाबाद के खिलाड़ियों को आधुनिक जिम की सौगात
विज्ञापन

गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्मित आधुनिक जिम्नेजियम खिलाड़ियों के लिए खोल दिया गया है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री वीके सिंह व प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने जिम का उद्घाटन किया। बुधवार से जिम खिलाड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा।
जिम हॉल का मुआयना करते हुए मंत्री और अधिकारियों ने उपकरण के लिहाज से हॉल को छोटा बताया। मौके पर ही खेल मंत्री ने हॉल का विस्तार करने या कुछ उपकरण दूसरे हॉल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक खेल संसाधन उपलब्ध करा रही है। इसी के तहत महामाया स्टेडियम में 53 लाख की लागत से आधुनिक जिम्नेजियम का निर्माण किया गया है। जिम में फीस को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जिम की सुविधा खिलाड़ियों के लिए पूरी तरह निशुल्क रहेगी। सरकार की कोशिश है कि फिट इंडिया मूवमेंट के तहत अधिक से अधिक खिलाड़ियों व लोगों को जिम्नेजियम का लाभ मिले, जिससे सभी स्वस्थ रहें। साथ ही प्रदेश में खेलों को लेकर हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने जिले में आधुनिक जिम्नेजियम के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि खेलों में आगे बढ़ने के लिए गाजियाबाद के युवाओं को संसाधनों की कमी न हो।
विज्ञापन

स्टेडियम की बेहतरी के लिए कुछ और आवश्यकता हो तो जिला प्रशासन उस दिशा में भी काम करे, जिससे खिलाड़ियों को स्टेडियम का अधिक से अधिक लाभ मिले। यश भारती पुरस्कार प्राप्त अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी राजकुमार बंसल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूनम शर्मा ने किया। इस मौके पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे, सीडीओ अस्मिता लाल, एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा, एसीएम प्रथम खालिद अंजुम, एसीएम द्वितीय विनोद कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर डीएसओ गदाधर बारीकी, नरेंद्र शर्मा, उपक्रीड़ाधिकारी अनीता नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed