फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

डबल मर्डर केस- हत्यारोपी अम्मा गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
हत्यारोपी महिला उमा।
दोहरा हत्याकांड : हत्यारोपी अम्मा गिरफ्तार, टेलर अंकल को मुठभेड़ में पकड़ा
विज्ञापन

गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी महिला उमा (अम्मा) और सोनू (टेलर अंकल) को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उनसे लूटी हुई नगदी, जेवरात व अन्य सामान बरामद हुआ। शनिवार रात उमा और सोनू ने मिलकर अंशु, डॉली की हत्या की और बच्चों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। लूटपाट भाग गए थे। उमा को डॉली और उसके बच्चे अम्मा बोलते थे। जबकि बच्चे सोनू को टेलर अंकल कहकर बुलाते थे। काफी समय से दोनों ने लूटपाट की योजना बना रखी थी। इसके लिए वह पिछले तीन दिन से रेकी कर रहे थे।
सरस्वती विहार निवासी लोकमनी अपने बेटे महेश और पुत्रवधू डॉली व पौत्र-पौत्री के साथ रहते हैं। उनकी चौपला पर कांजी बड़े की दुकान है। सरस्वती विहार से पहले वह लाल क्वार्टर में रहते थे। शनिवार की रात करीब आठ बजे उनके घर पर उमा और सोनू निवासी लाल क्वार्टर पहुंचे थे, जिन्होंने लूटपाट कर पड़ोस में रहने वाली ट्यूटर अंशु (16) और डॉली (26) की हत्या कर दी। तीन बच्चों गौरी, मीनाक्षी और रुद्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। रात करीब नौ बजे लोकमनी अपने घर पहुंचे तो वहां सामान बिखरा हुआ पड़ा था। उन्होंने डॉली और तीनों बच्चों को आवाज लगाई, लेकिन कोई नहीं बोला। उन्होंने शोर मचाया और आस-पड़ोस के लोग आ गए। उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो एक कमरे में अंशु, डॉली और उनके तीन बच्चे खून में लथपथ पड़े हुए थे। पुलिस एवं परिवार के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने खुलासे के लिए एसपी ग्रामीण, सीओ सदर, नगर प्रथम एवं द्वितीय के निर्देशन में पांच टीम गठित की थीं। गठित टीमों ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, मैनुअल इंटेलिजेंस, बयान व पूछताछ, भौतिक व परिस्थिति जन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने डासना के पास मुठभेड़ में आरोपी सोनू और पीड़ित परिवार की रिश्तेदार उमा को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। उमा पूर्व परिचित रिश्तेदार हरीश की पत्नी है और सोनू उनका पड़ोसी है। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, तमंचा, घर से लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात और नगदी, घटना के समय पहने हुए कपड़े, मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने घटना को कबूल किया है। उन्होंने बताया है कि लूट के लिए हत्या की गई है। क्योंकि उनमें से कोई भी बच जाता तो वह पोल खोल देता। इसलिए सभी को मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी दिनों से बना रहे थे लूट की योजना
पुलिस ने बताया कि उमा और सोनू पिछले काफी समय से लूट की योजना बना रहे थे। उन्हें जानकारी थी कि डॉली के परिवार की स्थिति ठीक है। सोना और नगदी भी उनके पास है। उन्हें लूटा जा सकता है। उमा ने उनके घर की सारी स्थिति बताई। उसके बाद सोनू ने घटना को किस तरह से अंजाम देना है। उसके लिए पूरी प्लानिंग कर ली।

तीन दिन से उमा कर रही थी रेकी
घटना को अंजाम देने के लिए उमा तीन दिन से रेकी कर रही थी। लोकमान ने बताया कि वह शुक्रवार की रात चौपला स्थित उनकी कांची बड़े की दुकान पर आई थी। वहां पर उसने घर के बारे में पूछा। कांजी बड़े खाने के बाद वह दो प्लेट पैक कराकर भी ले गए। उसने दुकान पर पूछा भी कि आप लोग कितने बजे घर आते हैं और कितने बजे आते हैं। उनका समय जानने के बाद वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed