{"_id":"60131b398ebc3ef915510a25","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2127335150","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक से तेज होगी अवैध निर्माण पर कार्रवाई, अफसरों के बदले कार्यक्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक से तेज होगी अवैध निर्माण पर कार्रवाई, अफसरों के बदले कार्यक्षेत्र
विज्ञापन
सबहेड-- जीडीठने इंदà¥à¤°à¤ªà¥à¤°à¤¸à¥à¤¥, मधà¥à¤¬à¤¨ और कौशांबी मे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक से तेज होगी अवैध निर्माण पर कार्रवाई, अफसरों के बदले कार्यक्षेत्र
गाजियाबाद। नक्शे के विपरीत अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ फरवरी से कार्रवाई करेगा। प्राधिकरण ने सभी आठ जोन में सर्वे कर 913 अवैध निर्माण चिह्नित किए थे। अब नई कार्ययोजना के तहत एक फरवरी से जोनवार कार्रवाई शुरू होगी। दूसरी ओर, प्राधिकरण स्तर से कार्रवाई को प्रभावी रूप से जारी रखने के लिए प्रवर्तन जोन प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में तब्दीली की गई है।
जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने तत्काल आदेश जारी कर अपर नगर आयुक्त सीपी त्रिपाठी को प्रवर्तन जोन-एक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वहीं, प्रवर्तन जोन-एक का कार्यभार संभाल रहे विशेष कार्याधिकारी संजय कुमार को अब प्रवर्तन जोन-आठ का प्रभार सौंपा गया है। अधिशासी अभियंता आलोक रंजन को पूर्व में आवंटित कार्यों के साथ प्रवर्तन जोन-तीन का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही सहायक अभियंता राकेश कुमार सिंह को प्रवर्तन जोन-आठ में सहायक अभियंता का कार्य सौंपा गया है।
प्रवर्तन अनुभाग की ओर से फरवरी में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की नई कार्ययोजना तैयार की गई है। सभी आठ जोन में सर्वे कर 913 अवैध निर्माण की पहचान की है। ऐसे में जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश के निर्देश पर अध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान में तेजी लाई जाएगी। अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की शासन के साथ मंडल स्तर से निगरानी की जा रही है। बीते माह मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने समीक्षा बैठक में जीडीए अधिकारियों को भूमाफिया के साथ अवैध निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी के बाद जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर सर्वे के बाद अवैध निर्माण चिह्नित किए गए थे। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ नई कार्ययोजना के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभागीय स्तर पर प्रवर्तन अनुभाग में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है।