फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

डासना में खुला वाहनों का फिटनेस सेंटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
डासना में खुला वाहनों का फिटनेस सेंटर, आरटीओ से मिलेंगे प्रमाणपत्र
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रदेश में निजी क्षेत्र का पहला ऑटोमेटिक वाहन फिटनेस जांच केंद्र बुधवार को गाजियाबाद में शुरू हो गया। प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया और प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह ने इसका शुभारंभ किया। ये प्रदेश का तीसरा और निजी क्षेत्र का पहला वाहन फिटनेस केंद्र है। अत्याधुनिक मशीनों से लैस इस केंद्र का जिले के अलावा आसपास के वाहन स्वामियों को भी लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि गाजियाबाद की आबादी काफी है। यहां के लोगों को वाहनों की फिटनेस की समस्या से जूझना पड़ता था। अब लोग आधुनिक मशीनों से लैस फिटनेस केंद्र पर वाहनों की जांच करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिस काम को सेवाभाव मानकर किया जाएगा, वह काम अच्छा होता है। यह हमारे लिए पहला अनुभव है। सभी सभी जिलों में लागू किया जाएगा। गाड़ी की अच्छी फिटनेस से दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने अच्छी फिटनेस को सरल तरीके से समझाया। कहा कि जो पिछड़ गया वह पिछाड़ी और जो आगे निकल गया वह अगाड़ी और वही है असली खिलाड़ी। वाहनों की भी यही स्थिति है। अच्छी फिटनेस न होने के कारण वाहन जल्द खराब हो जाते हैं। जब हमारी गाड़ी अच्छे से चलेगी तभी हम आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को बड़ी सोच रखनी चाहिए, जिन लोगों की सोच बड़ी और सपने बड़े होंगे उनके सितारे भी उतने ही बड़े होंगे। सोच ही हमारा संचालन करती है। बड़ी सोच वाले लोगों ने इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग को और आधुनिक बनाने का का प्रयास निरंतर जारी है।
विज्ञापन

बिना नाम लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री पर कसा तंज
मंत्री अशोक कटारिया ने कोरोना कॉल में परिवहन विभाग की ओर से मजदूरों की मदद के बारे में बताया। कहा कि दिल्ली के जादूगर ने वहां घोषणा कर दी थी कि यहां से चले जाओ। लॉकडाउन खुलने वाला नहीं है। मजदूर वहां से भागने लगे। कहा, चार लाख से ज्यादा मजदूरों को यूपी परिवहन निगम ने उनके घर तक पहुंचाने का काम किया। पूरे प्रदेश में 32 लाख लोगों को उनके घर पहुंचाया। कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कोटा एवं विभिन्न स्थानों पर फंसे हजारों छात्रों को बसों के माध्यम से प्रदेश सरकार ने घर पहुंचाने का काम किया। कोरोना कॉल में निगम की बसों ने कोई कमाई नहीं की। उसके बाद भी काफी राजस्व दिया है। संभागीय परिवहन विभाग ने भी राजस्व दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुंडे छिपकर जीते हैं, सम्मानित लोग खुलकर
मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि आज से साढ़े तीन साल पहले प्रदेश में गुंडा राज था। गुंडे सर उठाकर खुलेआम जीते थे और सम्मानित लोग छिपकर जीते थे। अब गुंडे छिपकर जीते हैं और सम्मानित लोग खुलकर जीते हैं। साढ़े तीन साल में योगी सरकार ने यह बदलाव किया है। पूर्व की सरकार में सिपाहियों के तबादले की लिस्ट एक जिला विशेष से बनती थी। अब भ्रष्टाचार समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास हमारी प्राथमिकता है। विकास के कारण ही हम चुनाव जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed