फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मासूम से दुष्कर्म-हत्या में 20 दिन में दोष सिद्ध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
रेप पर सजा
मासूम से दुष्कर्म-हत्या में 20 दिन में दोष सिद्ध
विज्ञापन

गाजियाबाद। ढाई साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले रिश्ते के चाचा को पॉक्सो कोर्ट ने दोषी करार दिया है। अदालत के विशेष न्यायाधीश महेंद्र श्रीवास्तव ने सिर्फ 20 दिन की सुनवाई में अभियुक्त को दोषी पाया। सजा पर बहस 20 जनवरी को होगी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में 10 गवाह पेश किए। सनसनीखेज घटना को फैक्टरी कर्मचारी के ही जिगरी दोस्त चंदन पांडेय ने अंजाम दिया था।
पॉक्सो कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक उत्कर्ष वत्स ने बताया कि 19 अक्तूबर 2020 को कविनगर थाने पीड़ित ने सूचना दी थी कि उसकी ढाई साल की मासूम बेटी अचानक लापता हो गई थी। परिजनों के शक पर पुलिस ने पीड़ित के जिगरी दोस्त चंदन पांडेय को उसी रात हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन वह बच्ची के बारे में जानकारी न होने की बात कहते हुए गुमराह करता रहा। दूसरे दिन 21 अक्तूबर को दोपहर में कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया में नाले के किनारे झाड़ियों में बच्ची का शव बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस की सख्ती पर चंदन ने जुर्म कबूल कर लिया था। परिजनों की तहरीर पर हत्या, दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर चंदन को गिरफ्तार कर लिया था तभी से वह डासना जेल में बंद है।
विज्ञापन

मारपीट व दोस्त की बीवी के उलाहना देने का बदला लेने के लिए की थी वारदात
चंदन ने पुलिस को बताया था कि 20 माह पहले दोस्त ने उसके साथ मारपीट की थी। इस बात की वह मन ही मन रंजिश मानता था। 19 अक्तूबर रात शराब पीने के दौरान दोस्त की पत्नी ने भी बुरा-भला कहा तो वह तैश में आ गया। बहाने से दोस्त की बच्ची को सुनसान इलाके में ले गया और दरिंदगी के बाद गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहा फैक्टरी में बच्ची के पिता के साथ करता था काम
बिहार निवासी पीड़िता पिता करीब ढाई साल से कविनगर थाना क्षेत्र के गांव में रहता है। वह कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक लोहा फैक्टरी में ढलाई का काम करता है। बिहार के मोतिहारी जिला निवासी चंदन पांडेय 10 साल से उसका जिगरी दोस्त था। उसी के साथ फैक्टरी में काम करता था। घटना वाली रात 8 बजे चंदन दो अन्य लोगों के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान बच्ची की मां शराब पीने का विरोध करते हुए पति को डांटकर कमरे में चली गई। 8:30 बजे चंदन दोस्त की पत्नी के कमरे में गया और बच्ची को यह कहकर अपने साथ ले गया कि उसके पापा ने ही उसे बुलाया है। थोड़ी देर बाद सभी लोग चले गए। पति को अकेला देख महिला ने बच्ची के बारे में पूछा तो पति ने जानकारी से इनकार कर दिया। महिला ने पति को बताया कि चंदन बेटी को साथ लेकर गया था और उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

सीसीटीवी फुटेज से खुला था राज
पुलिस द्वारा रात में ही हिरासत में लिए जाने के बावजूद बच्ची को ले जाने से इंकार करता रहा, लेकिन दूसरे दिन दोपहर में बच्ची का शव कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में बियर कंपनी के पास झाड़ियों में पड़ा मिला था। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे में भी चंदन दोस्त की बेटी को ले जाते हुए दिखाई दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed