फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

दोस्त की चार साल की बेटी से दरिंदगी, आरोपी धुना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : SHAHIBABAD
दोस्त की चार साल की बेटी से दरिंदगी
विज्ञापन

गाजियाबाद। दोस्ती पर कलंक की यह शर्मनाक घटना सिहानी गेट थाना क्षेत्र की एक पॉश सोसायटी में हुई। चार साल की मासूम अपने ही घर में पिता के दोस्त के साथ खेल रही थी। बच्ची के माता-पिता अपने घर में ही दूसरे कमरे में थे। बच्ची के रोने की आवाज अचानक आवाज बंद होने के बाद वह दूसरे कमरे में पहुंचे तो आरोपी उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। मां-बाप और पड़ोसियों ने इस दरिंदे की धुनाई की और पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। कोर्ट ने इस हैवान जेल भेज दिया। लेकिन यह घटना इस सोसायटी में लोगों को अंदर तक हिला गई।
थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बच्ची की मां ने लिखा है कि उनके पति का बड़ा कारोबार है और दोस्त सौरभ भी उनके बिजनेस में हाथ बंटाता है। पति का यह दोस्त उन्हीं के साथ फ्लैट में रहता है। महिला के मुताबिक्र, बृहस्पतिवार को वह अपने पति के साथ घर के ही दूसरे कमरे में थी, जबकि दूसरे कमरे में चार वर्षीय बेटी खेल रही थी। इसी बीच बच्ची के रोने की आवाज आई। शुरू में उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन बच्ची का रोना एकाएक बंद होने पर वह दूसरे कमरे में पहुंच तो उनके होश उड़ गए। महिला के मुताबिक पति का दोस्त उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था।
विज्ञापन

बेटी कहता था, करतूत देख चढ़ गया पारा
बच्ची के परिजनों के मुताबिक, सौरभ उनकी बेटी को बेटी ही कहता था और उसके साथ लाड़-प्यार दिखाता था। बेटी के साथ अश्लीलता करते देख परिजनों ने उसे दबोच लिया। शोरशराबा होने पर आसपड़ोस के लोग भी आ गए। जिसके बाद लोगों ने सौरभ की धुनाई शुरू कर दी। लोग उसे पीटते हुए पुलिस चौकी ले गए, जहां से उसे सिहानी गेट थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी आरोपी को देख डर जाती थी मासूम
परिजनों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से बच्ची के व्यवहार में अंतर दिखाई दे रहा था। उनकी बेटी सौरभ के साथ खूब खेलती थी, लेकिन कुछ दिनों से वह उसे देखते ही डर जाती थी। बृहस्पतिवार को हुई घटना के बाद उन्हें पता चला कि बेटी सौरभ को देखकर क्यों सहम जाती थी।

आरोपी की पिटाई का वीडियो वायरल
दोस्त की मासूम बेटी के साथ अश्लीलता करने वाले आरोपी की पिटाई को कुछ लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया। आरोपी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अश्लीलता करने व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed