फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

निगम के अधिकारियों से थी अजय त्यागी की दोस्ती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठा अजय ‌त्यागी। - फोटो : GHAZIABAD City
श्मशान घाट हादसा : निगम के अधिकारियों से थी अजय त्यागी की दोस्ती, मामला खुला तो रोका भुगतान
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुरादनगर श्मशान घाट कांड का गुनहगार ठेकेदार अजय त्यागी की नगर निगम में भी तूती बोलती थी। नगर निगम के इंजीनियर भी उसके आगे-पीछे घूमते थे। बीते दो-तीन साल में नगर निगम के अधिकारियों से अजय त्यागी का खास रिश्ता बन गया था। यही वजह है कि ठेकेदार अजय त्यागी जन्मदिन की पार्टी का आयोजन करे या फिर क्रिकेट मैच खेले, हर जगह नगर निगम के इंजीनियर उपस्थित रहते थे। ठेकेदार और निगम के इंजीनियरों की दोस्ती की दास्तान अब बाहर निकलकर आ रही है।
ठेकेदार अजय त्यागी यूं तो जिले भर के कई सरकारी विभागों के निर्माण कार्यों के ठेके लेता था, लेकिन नगर निगम में उसका दखल सबसे ज्यादा था। नगर निगम में ठेकेदारों की एसोसिएशन का गठन करने के बाद उसे राजनीति का चस्का भी लग गया था। नगर निगम के जिन इंजीनियरों पर ठेकेदार अजय त्यागी की फर्मों की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों पर निगरानी का जिम्मा था, वहीं इंजीनियर उसके दोस्त बन गए थे। निगम के एक अवर अभियंता से अजय त्यागी की दोस्ती इस कदर गहरी बताई जाती है कि व्यक्तिगत पार्टी से लेकर क्रिकेट मैच खेलने में भी वह अजय त्यागी के साथ रहते थे। हालांकि यह नहीं कहा जा सकता कि इस दोस्ती का आधार अजय त्यागी का रसूख था या फिर इसकी नींव कमीशनबाजी पर टिकी थी। ऐसे में नगर निगम में भी ठेकेदार और इंजीनियरों की दोस्ती की जांच हो तो परतें खुल सकती हैं।
विज्ञापन

अजय त्यागी के सिर पर कई सफेदपोश लोगों का भी है हाथ
ठेकेदार अजय त्यागी की दोस्ती सिर्फ नगर निगम या नगर पालिकाओं के अधिकारियों तक ही नहीं थी, कई सफेदपोश लोगों का हाथ भी उसके सिर पर था। चर्चा है कि इन सफेदपोश का पैसा भी अजय त्यागी की फर्मों में लगा था और ठेकेदारी में वह साइलेंट पार्टनर थे। हालांकि अभी इसकी जांच नहीं हुई है। इन सफेदपोश लोगों के घर अजय त्यागी का सीधा आना जाना था। वह जब चाहे उनके पास न सिर्फ पहुंच जाते थे, बल्कि नगर निगम या नगर पालिकाओं में अगर किसी अधिकारी ने फर्म का भुगतान रोका तो यह उसके लिए सिफारिशी फोन भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed