फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

चार अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
चार अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर कोतवाली पुलिस ने चार अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के सात वाहन, लूट व चोरी के आठ मोबाइल, 7100 रुपये, मोबाइल के पार्ट्स को अलग करने वाली मशीन और तीन चाकू मिले हैं। पकड़े गए बदमाश दिल्ली-एनसीआर से वाहनों को चुराते थे और नंबर प्लेट बदलकर लूटपाट में प्रयोग करते थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में राशिद निवासी बुलंदशहर, मनोज निवासी नंदग्राम थाना सिहानी गेट, सुहेल निवासी जस्सीपुरा थाना कोतवाली और समीर निवासी कैला भट्टा थाना कोतवाली है। उसने बताया कि बदमाशों पर विभिन्न थानों में क्रमश: से 10, 12, 19 और 5 मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों ने गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर और हापुड़ में वारदातें की हैं। पूर्व में भी पकड़े जा चुके हैं। बदमाशों ने बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर में रेकी कर वाहनों को चुराते थे और बाद में उनके नंबर प्लेट बदलकर लूटपाट व चोरी करते थे। लूटे गए मोबाइलों के पास से बरामद मशीन से अलग अलग करने के बाद उन्हें दिल्ली के बाजारों में बेचा जाता था। इससे पकड़े जाने का डर कम रहता था। पुलिस ने बताया कि बरामद वाहनों में चार बाइक, दो स्कूटी और एक बुलेट शामिल है। बदमाश कई साल से अपराध की दुनिया से जुड़े हुए हैं। पुलिस का दावा है कि रविवार रात बदमाश किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed