फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

हज यात्रा में सुविधाओं के नाम पर धोखाधड़ी, जीजा-साले समेत 3 पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
हज यात्रा में सुविधाओं के नाम पर धोखाधड़ी, जीजा-साले समेत 3 पर केस
विज्ञापन

गाजियाबाद। हज यात्रा में सुविधा के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुरादनगर निवासी साजिद उमर ने टूर ए़ंड ट्रैवल्स संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कराया है। पीड़ित का कहना है कि जिन सुविधाओं का पैसा उनसे भारत में ले लिया गया था, सऊदी अरब जाने पर उन्हें उन्हीं सुविधाओं के लिए 2.35 लाख रुपये अदा करने पड़े। पुलिस के कार्रवाई न करने पर उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।

मुरादनगर के मोहल्ला धोबियान निवासी साजिद उमर का कहना है कि उनकी माता जमीला, बुआ जुबैदा निवासी कच्ची रसाय मुरादनगर व फुफेरा भाई रहीश अहमद निवासी बरेली हज के लिए सऊदी अरब जाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने जाफर निवासी ब्रज विहार कॉलोनी निवासी मुरादनगर से मुलाकात की। जाफर ने जामा मस्जिद दिल्ली स्थित अलखिदमत टूर एंड ट्रैवल्स के प्रोपराइटर मोहम्मद जैद से संपर्क कराया। मोहम्मद जैद, उसके पिता महबूब व साला अजीम ने आरडीसी स्थित अपने ऑफिस बुलाया और प्रति व्यक्ति 1.24 लाख रुपये लेने की बात कही। इसके एवज में 20 दिन की यात्रा में टिकट, वीजा, फोर स्टार होटल में खाना व ट्रांसपोर्ट सेवा देने की बात कही। साजिद उमर का कहना है कि उन्होंने ट्रैवल्स कंपनी के खाते में 16 दिसंबर 2019 को 5 लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद जैद ने बताया कि उन्हें 29 दिसंबर को सऊदी जाना है। साजिद उमर का कहना है कि उन्हें 20 की जगह 17 दिन का टिकट मिला। साथ ही जिन सुविधाओं के पैसे व जैद को भारत में दे चुके थे, उन सुविधाओं के लिए उन्हें सऊदी अरब में 2.35 लाख रुपये अदा करने पड़े। भारत आने पर उन्होंने तगादा किया तो आरोपियों ने हत्या की धमकी देते हुए पैसे देने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed