फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

सहकारी आवास समिति के पूर्व सचिव समेत 5 पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
सहकारी आवास समिति के पूर्व सचिव समेत 5 पर केस
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अजपा परिषद सहकारी आवास समिति के पूर्व सचिव समेत पांच पर रंगदारी व धमकी देने का केस दर्ज किया है। समिति सचिव अनिल शर्मा का आरोप है कि उक्त लोगों ने फर्जी दस्तावेज व शिकायतकर्ता बनाकर ब्लैकमेल किया और अपने ऊपर पहले से दर्ज मुकदमों को वापस लेने का दबाव बनाया। गत 3 सितंबर को आरोपियों ने उन्हें रोककर हर महीने 50 लाख की रंगदारी पहुंचाने या समिति छोड़कर भागने की नसीहत दी। ऐसा न करने पर गोलियों से छलनी करने की धमकी दी। सचिव का आरोप है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
अनिल शर्मा के मुताबिक वह अजपा परिषद सहकारी आवास समिति सेक्टर-11 वसुंधरा के सचिव हैं। समिति का मुख्य कार्यालय नवयुग मार्केट द्वितीय तल पर है। समिति का कार्य समिति सदस्यों को लागत मात्र की कीमत पर आवासीय भवन व फ्लैट आवंटित कराना है। समिति के संचालन लिए 5 वर्ष के लिए प्रबंध कमेटी का गठन किया जाता है। 22 फरवरी 2015 को प्रबंध कमेटी का चुनाव हुआ। आरोप है कि समिति द्वारा पूर्व सदस्यों जितेंद्र कुमार निवासी आनंद विहार दिल्ली तथा पवन अग्रवाल निवासी मयूर विहार दिल्ली को निष्कासित किया जा चुका था। इन दोनों ने अपने अन्य साथी ज्ञानप्रकाश अग्रवाल निवासी आनंद विहार के साथ साठगांठ करते फर्जी मतदाता सूची तैयार कर उनमें तत्कालीन अध्यक्ष अनार सिंह के फर्जी हस्ताक्षर किए और फर्जी मुहर बनाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। इस संबंध में समिति की तरफ से पूर्व सचिव पवन अग्रवाल आदि के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। अनिल शर्मा का कहना है कि 16 दिसंबर 2013 को ज्ञानप्रकाश अग्रवाल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर समिति के सचिव नरेंद्र तोमर की दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। इस संबंध में नगर कोतवाली में केस दर्ज है। आरोप है कि उक्त लोग समिति की आय को हड़पने तथा मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाने के लिए समिति की फर्जी शिकायतें कराते हैं। उक्त लोगों ने एक गैंग बना रखा है। इंदिरापुरम थाने का हिस्ट्रीशीटर ज्ञानप्रकाश अग्रवाल इस गैंग का सरगना है। ज्ञानप्रकाश की पत्नी सुमन अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, पवन अग्रवाल तथा किशन कुमार निवासी गांधी पार्क अलीगढ़ इस गैंग के सदस्य हैं। उक्त सभी लोग फर्जी शिकायतें कर पुराने केसों को वापस लेने व रंगदारी देने का दबाव डालते हैं।
विज्ञापन

------
हर महीने 50 लाख दो या समिति छोड़कर चले जाओ
अनिल शर्मा का कहना है कि गत 3 सितंबर को वह अपनी कार से नवयुग मार्केट से ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। एनएच-9 स्थित एबीएस कट के पास एक कार ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। इसके बाद कार से उतरे ज्ञानप्रकाश अग्रवाल व उसके साथियों ने उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर हर महीने 50 लाख रुपये पहुंचाने या फिर समिति छोड़कर भागने की नसीहत दी। ऐसा न करने पर पूर्व सचिव नरेंद्र तोमर की तरह गोलियों से छलनी करने की धमकी दी। एसएचओ विजयनगर महावीर सिंह चौहान का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed