{"_id":"5f7f6ba98ebc3e9be1055de2","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2067242124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश में दिखा वायुसेना का शौर्य, गरजे राफेल और तेजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाश में दिखा वायुसेना का शौर्य, गरजे राफेल और तेजस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायुसेना स्थापना दिवस की दूसरी खबर...
-------------------------------
आकाश में दिखा वायुसेना का शौर्य, गरजे राफेल और तेजस
-88वें स्थापना दिवस पर वायुसेना ने दिखाई ताकत, राफेल और तेजस रहे समारोह के आकर्षण का केंद्र, आसमान में दिखा रोमांच
- एयर शो में 19 हेलिकॉप्टर, 19 फाइटर जेट, सात मालवाहक व विंटेज विमान सहित 56 एयरक्राफ्ट हुए शामिल
- सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, जगुआर, अपाचे, चिनूक व ग्लोबमास्टर ने दिखाया दम
प्रद्युम्न उपाध्याय
गाजियाबाद। हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर बृहस्पतिवार को 88वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में भारतीय वायुसेना का शौर्य देखने को मिला। वायुसेना दिवस पर पहली बार फाइटर जेट राफेल ने अपनी ताकत और क्षमता का प्रदर्शन किया। आकाश में गरज रहे राफेल ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। वहीं, स्वदेशी विमान तेजस ने अपनी शक्ति का एहसास कराया। राफेल, तेजस के साथ सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, जगुआर, अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्टर, चिनूक, हरक्यूलिस व ग्लोब मास्टर ने अपना दम दिखाया।
एयर शो का मुख्य आकर्षण फाइटर जेट राफेल रहा। विजय फारमेशन में राफेल और जगुआर विमानों ने जैसे ही उड़ान भरी, एयर शो का रोमांच दोगुना हो गया। आकाश में राफेल ने पांच बार सीधे और करीब सात बार वर्टिकल उड़ान भरकर अपनी क्षमता को दर्शाया। वहीं, स्वदेशी तेजस विमान ने भी करीब 25 बार सीधे और वर्टिकल उड़ान भरकर समारोह में मौजूद सभी दर्शकों का मन मोह लिया। राफेल, तेजस और सुखोई-30 विमान की आकाश में जुगलबंदी ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।
वायुसेना दिवस पर एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे और नेवी चीफ एडमिरल कर्मवीर सिंह मौजूद रहे। परेड में मौजूद वायु सैनिकों ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के साथ तीनों सेना प्रमुख को सलामी दी। एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया द्वारा उत्कृष्ट सेवा के लिए कई जवानों और अधिकारियों को सम्मानित करने के बाद एयर शो की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
----------------
सूर्यकिरण और सारंग ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
एयर शो में सारंग हेलिकॉप्टर और सूर्यकिरण विमान के आकाश में हैरतअंगेज करतब देखकर लोग तालियां बजाने से खुद को नहीं रोक सके। पहले सूर्यकिरण फिर सुखोई ने फॉरमेशन, डायमंड फॉरमेशन, डकोटा फॉरमेशन से सभी का दिल जीत लिया। सारंग हेलिकॉप्टर ने कई फॉरमेशन के जरिए आसमान में आकर्षक कलाकृतियां बनाईं। आसमान में सबसे पहले लड़ाकू विमान मिग-29 और मिराज-2000 ने करतब दिखाए। अत्याधुनिक मालवाहक हेलीकॉप्टर चिनूक और लड़ाकू हेलिकॉप्टर अपाचे मंच के सामने से गुजरे। दो चिनूक हेलिकॉप्टरों में से एक ने कंटेनर और दूसरे ने एयरफील्ड गन (तोप) को उठा रखा था। इसके बाद सबसे बड़े मालवाहक विमान ग्लोबमास्टर ने दो सुखोई विमानों के साथ उड़ान भरी। विंटेज विमान टाइगर मॉथ और हावर्ड के साथ डकोटा विमान ने भी कई करतब दिखाए।
-------------------
आकाशगंगा पैराट्रूपर्स की टीम ने 8000 फीट से लगाई छलांग
एयर शो में सबसे पहले आकाशगंगा पैराट्रूपर्स की टीम ने अपनी क्षमता दिखाई। पैराट्रूपर्स ने आठ हजार फीट की ऊंचाई से पैराशूट से कई फॉरमेशन में समारोह स्थल पर जंप किया। पैराजंपर्स ने स्काई डाइविंग के कई करतब दिखाए। फिर परेड मार्च में वायुसेना के जवान कदमताल करते दिखाई दिए। फिर निशान टोली में स्क्वाडन लीडर शिवांगी राजावत के मंच के सामने के गुजरते ही सभी जवानों ने सेल्यूट और कार्यक्रम में आए लोगों ने खड़े होकर अभिवादन किया।