फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

50 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
50 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा
विज्ञापन

- महानगर के 47 केंद्रों पर दो पालियों में हुई सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा, सोशल डिस्टेंसिंग व सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त
- पंजीकृत 21314 अभ्यर्थियों में से 10378 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 10936 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा-2020 रविवार को दो पालियों में आयोजित हुई। कोविड-19 का सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा पर साफ असर देखने को मिला। महानगर में पंजीकृत कुल अभ्यर्थियों में से 50 फीसदी की ने परीक्षा छोड़ दी। 47 केंद्रों पर हुई परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे।
पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से सुबह साढ़े 11 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक हुई। कोरोना के मद्देनजर केंद्रों पर विशेष सावधानियों के बीच परीक्षा आयोजित हुई। पहली पाली में पंजीकृत 21314 अभ्यर्थियों में से 10378 ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 10936 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या और भी बढ़ गई। पंजीकृत 21314 अभ्यर्थियों में से 10294 ने परीक्षा दी, जबकि 11020 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

मोदीनगर-मुरादनग के 7 केंद्रों पर हुई परीक्षा
मोदीनगर/मुरादनगर। कड़े सुरक्षा में मोदीनगर और मुरादनगर में सात केंद्रों पर यूपीएससी की परीक्षा हुई। मोदीनगर एसएचओ जयकरण सिंह और मुरादनगर एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि रिलायबल कॉलेज, पूर्णज्ञानांजलि कॉलेज, केएन इंटर कॉलेज, श्री हंस इंटर कॉलेज, लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर सहित छह केंद्रों पर परीक्षा दो पाली में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed