{"_id":"5f1880e58ebc3e637d41bf5c","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2024492111","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश ने टीएचए में खोल दी विकास कार्यों के दावों की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश ने टीएचए में खोल दी विकास कार्यों के दावों की पोल
विज्ञापन

साहिबाबाद। झमाझम बारिश ने बुधवार तड़के खोड़ा परिषद और नगर निगम के विकास कार्य की पोल खोल दी। सुबह के समय बारिश पड़ने के बाद साहिबाबाद के जीटी रोड, मोहननगर चौराहा, औद्योगिक क्षेत्र अंडरपास समेत विभिन्न इलाकों के पार्कों के अलावा मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया। गंदगी नालियों से निकलकर सड़क पर बहने लगी। स्थानीय लोगों ने इस अव्यवस्था को लेकर सरकारी अधिकारियों को जमकर कोसा।
खोड़ा निवासी जेपी पांडेय ने बताया कि आजाद विहार में नाले का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। लॉकडाउन से पहले इस नाले का निर्माण पूरा किया जाना था। इसी तरह इतवार बाजार पुस्ता, शनि चौक, लेबर चौक, वंदना एवं कला एंकलेव, आदर्श नगर में बारिश ने परिषद के विकास कार्यों की पोल खोल कर रखी। सफाई व्यवस्था को बेहतर बताने के बावजूद गंदगी नाली से निकलकर सड़कों पर बहने लगी। बच्चे मौज-मस्ती में उस पानी में घूमने लगे लेकिन बुजुर्ग और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। मोहननगर चौराहे पर बना गड्ढा लोगों के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है।
गनीमत रही कि यहां पर गड्ढे में पानी भरने के बावजूद वाहन चालकों के साथ कोई हादसा नहीं हुआ। सबसे ज्यादा दिक्कत बाइक और स्कूटी सवार लोगों को हुई। इससे पहले ही पार्श्वनाथ पैराडाइज सोसायटी के अलावा साहिबाबाद के ओम नगर के लोगों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से गड्ढे को भरने की मांग की थी लेकिन अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। साहिबाबाद के जीटी रोड और फिर वसुंधरा-साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के अंडरपास में देखने को मिला। वहां पर जलभराव से दो पहिया वाहन चालकों को लंबा रास्ता काटना पड़ा। जबकि चार पहिया छोटे वाहन धीरे-धीरे गाड़ी निकाल सके। इंदिरापुरम के न्यायखंड, अभयखंड, वैभवखंड, अहिंसाखंड और शक्तिखंड, वैशाली सेक्टर-1,2, 3, 5 और 4 की मार्केट के अलावा वसुंधरा सेक्टर- 1, 2, 3, 4, 5, 11, 15, 17, प्रहलादगढ़ी में जलभराव से दिक्कत हुई।