फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कंपनी में मुनाफा देने का लालच दे ठगे 50 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कंपनी में मुनाफा देने का लालच दे ठगे 50 लाख
विज्ञापन

साहिबाबाद। थाना कौशांबी इलाके में कंपनी में मुनाफा देने का लालच देकर एक व्यापारी से 50 लाख रुपये से अधिक ठगने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने तीन लोगों के खिलाफ थाना कौशांबी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूर्यनगर में चितरंजन वैद रहते हैं। उनका कौशांबी इलाके में ऑफिस है। जिसमें वह शेयरों का काम करते है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2014 में हर्षद हीराजी ठक्कर से उनकी मुलाकात मुंबई में हुई थी। इस दौरान आरोपी हर्षद ने अपने आप को बिजनेस मैन बताया था। वह लेडीज गारमेंटस बनाते हैं। इस कंपनी के वह एमडी है। जिसके बाद उनकी दोस्ती हर्षद से हो गई। इस दौरान हर्षद ने उनकी मुलाकात अपने ससुर रसीक लाल और पत्नी दर्शना से कराई। दोनो को कंपनी का प्रमोटर्स बताया। वर्ष 2016 में तीनों ने चितरंजन से करीब एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मांगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो पैसा वह देंगे उसे कंपनी में लगाएंगे। उससे जो भी मुनाफा होगा उसमें से आधा हिस्सा उन्हें दिया जाएगा। इसके साथ कंपनी के शेयर भी उन्हें देंगे। उन्होंने विश्वास करते हुए 50 लाख रुपये उन्हें दे दिए। इस दौरान आरोपियों ने 50 लाख का चेक यह कहते हुए दिया कि भविष्य में जरुरत पड़ने पर वह चेक से अपना पैसा निकाल सकते हैं। जिसके बाद वह लोग यह बताते रहे कि कंपनी काफी मुनाफे में चल रही है। वर्ष 2018 में अपना पैसा वापस लेने के लिए आरोपी हर्षद के घर गए तो पता चला कि हर्षद गायब है। वह दर्शना और रसीक से मिले तो उन्होंने थोड़े समय में पैसा लौटाने की बात की। जबकि उन्होंने बैंक में चेक लगाया तो वह बाउंस हो गया। बैंक से जानकारी करने पर पता चला कि अकाउंट ब्लॉक है। जिसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने तीनों के खिलाफ कौशांबी थाने में शिकायत दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर थाना कौशांबी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed