फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बिल्डर प्रकरण अब एसटीएफ के पाले में, एसीएस होम ने 3 दिन में मांगी रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
बिल्डर प्रकरण अब एसटीएफ के पाले में, एसीएस होम ने 3 दिन में मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

गाजियाबाद। गत 26 जून को राजनगर एक्सटेंशन से अगवा हुए बिल्डर विक्रम त्यागी को तलाशने में गाजियाबाद पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हुई। लिहाजा विक्रम त्यागी अपहरणकांड अब एसटीएफ के बारे में चला गया है। वहीं, अपर मुख्य सचिव (गृह) ने एसटीएफ से अपहरण कांड की प्रोग्रेस रिपोर्ट 3 दिन में तलब की है।

गौरतलब है कि राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी में रहने वाले बिल्डर विक्रम त्यागी गत 26 जून को पटेल नगर स्थित अपने ऑफिस से घर के लिए चले थे। 7:30 बजे परिजन से हुई बातचीत में कुछ ही देर में घर पहुंचने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद से विक्रम त्यागी का कोई सुराग नहीं है। अगले दिन उनकी कार मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में लावारिस खड़ी मिली थी, जिसमें खून बिखरा हुआ था। डीएनए रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया था कि कार में मिला खून विक्रम त्यागी का ही है। मामला दो जिलों से जुड़ा होने के कारण एसएसपी कलानिधि नैथानी ने घटना के कुछ दिन बाद ही एसटीएफ की मदद के लिए पत्राचार कर दिया था। अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को बिल्डर अपहरण कांड का मामला एसटीएफ के सुपुर्द कर दिया गया। एसडीम गाजियाबाद पुलिस से संपर्क कर विक्रम त्यागी की बरामदगी को लेकर किए गए प्रयासों से संबंधित फाइल अपनी सुपुर्दगी में लगी। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह ने बुधवार को एसटीएफ से अपहरण कांड की प्रोग्रेस रिपोर्ट 3 दिन में तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed