फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Murder Son murders mother using a brick and an axe

कलयुगी बेटे का कारनामा: ईंट और कुल्हाड़ी से वार कर मां की निर्मम हत्या, पड़ोसियों को फंसाने की रची थी साजिश

Sat, 14 Mar 2026 05:34 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 14 Mar 2026 05:34 PM IST
सार

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मृतका के सगे बेटे अनिल को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी मां की कुल्हाड़ी और ईंट से वार कर निर्मम हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं, पुलिस को गुमराह करने और खुद को बचाने के लिए आरोपी ने पड़ोसियों पर झूठा आरोप भी लगाया था।

विज्ञापन
Ghaziabad Murder Son murders mother using a brick and an axe
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद की मसूरी पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतका के सगे बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने न केवल अपनी मां की कुल्हाड़ी और ईंट से वार कर हत्या की, बल्कि पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने पड़ोसियों पर हत्या का झूठा आरोप भी मढ़ दिया था। 

विज्ञापन


घटना की शुरुआत 10 मार्च को हुई, जब पुलिस को ग्राम भूड़गढ़ी में एक महिला लीला 40 का शव उसके घर में मिलने की सूचना मिली। मृतका के पति खड़कू पुत्र पूरन सिंह ने तहरीर दी थी कि उनके पड़ोसियों डब्बू और जसबीर उर्फ छंगा पुत्रगण जयसिंह ने पैसे के विवाद में उनके बेटे अनिल के साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी लीला की हत्या कर दी। पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच की और फॉरेंसिक साक्ष्यों का मिलान किया, तो कहानी कुछ और ही निकली। 
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि नामजद पड़ोसियों डब्बू व जसबीर की इस घटना में कोई संलिप्तता नहीं थी। पुलिस की शक की सुई मृतका के बेटे अनिल (23) पर घूमी, जब पुलिस ने अनिल से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी अनिल ने बताया कि 8 मार्च को उसके पिता और छोटी बहन दिल्ली बुआ को भात देने गए हुए थे। घर पर वह और उसकी मां अकेले थे। अनिल ने शराब पी रखी थी और वह अपने बकाया 12 सौ रुपये मांगने पड़ोसी डब्बू व जसबीर उर्फ छंगा पुत्रगण जयसिंह के घर जा रहा था। उस दिन भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच चल रहा था, जिसे डब्बू व जसबीर तथा अनिल का तहेरा भाई बैठे मैच देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान अनिल अपने 12 सौ रुपये मांगने पर अड़ गया। जिसपर उन्होंने उसे डांटकर भगा दिया, जिससे उसे गुस्सा आ गया और घर आकर उसने डब्बू व जसबीर को मारने के लिए घर में रखी कुल्हाड़ी निकाल ली। जब उसकी मां लीला ने उसे रोका और उसको दो तीन थप्पड़ मार दिये तो गुस्से में आकर अनिल ने अपनी मां लीला के सिर पर कुल्हाड़ी और ईंट से वार कर दिया, मां बेहोश होकर वहीं गिर गई, वह दूसरे कमरे में जाकर सो गया। सुबह उठकर मां को देखा तो वह मृत पड़ी थी। उसने खुद को बचाने के लिए पड़ोसियों पर आरोप लगा दिया और पिता से झूठी शिकायत दर्ज करवाई। 


पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और ईंट घर के अंदर रखे एक तख्त के नीचे से बरामद कर लिया है। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर व कुल्हाड़ी बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed