फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad muradnagar house collapse after rain three kids trapped safely evacuated

मुरादनगर: बारिश से भरभराकर गिरा मकान, तीन बच्चे दबे, सुरक्षित निकाला

Wed, 22 Sep 2021 05:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 22 Sep 2021 05:30 PM IST
सार

रावली गांव में छोटी मस्जिद के पास विधवा तशरीफा पत्नी स्वर्गीय निपो अपने बच्चों के साथ रहती है। तशरीफा ने बताया कि आज सुबह हुई तेज बारिश से उसका मकान भरभरा कर गिर गया।

विज्ञापन
Ghaziabad muradnagar house collapse after rain three kids trapped safely evacuated
मुरादनगर में मकान ढहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादनगर के रावली गांव में छोटी मस्जिद के पास आज सुबह हुई बारिश से एक मकान भरभरा कर गिर गया। मकान के मलबे के नीचे दबकर तीन बच्चे घायल हो गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने मलबा हटाकर घायल बच्चों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


रावली गांव में छोटी मस्जिद के पास विधवा तशरीफा पत्नी स्वर्गीय निपो अपने बच्चों के साथ रहती है। तशरीफा ने बताया कि आज सुबह हुई तेज बारिश से उसका मकान भरभरा कर गिर गया। जगे होने के कारण मकान गिरने के समय घर के सभी लोग मकान से बाहर निकल गए थे।
विज्ञापन


लेकिन तशरीफा की पोती मेरिस 12 वर्ष पुत्री आसिफ, सद्दू 15 वर्ष एवं निहाल पुत्र आसिफ मकान से बाहर नहीं निकल पाए और वह तीनों मलबे के नीचे दब गए। मकान गिरने के बाद चीख पुकार सुन कर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर मलबे में दबे तीनों बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed