फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad municipal corporation driver died of channel loader falling employees creating furore

गाजियाबाद: नगर निगम के चालक की चैनल लोडर की चपेट में आने से मौत, कर्मचारियों ने किया हंगामा

Sat, 09 Oct 2021 12:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 09 Oct 2021 12:01 PM IST
सार

शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह नंदग्राम में स्थित मरियम अस्पताल के सामने कूड़ा उठा रहे थे। इसी दौरान वाहन में आई कमी को दूर करने के दौरान वह नीचे उतरे और उसे ठीक करने लगे। इसी बीच जैक का प्रेशर टूट गया और शैलेश की जैक और गाड़ी के बीच में दब गए।

विज्ञापन
ghaziabad municipal corporation driver died of channel loader falling employees creating furore
अस्पताल के बाहर जमा निगमकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के नंद ग्राम में मरियम अस्पताल के सामने कूड़ा उठाते वक्त चैनल लोडर मशीन की चपेट में आकर चालक की मौत हो गई। नगर निगम के वाहन चालक शैलेष (35) निवासी बाल्मीकि कुंज की मौत हो गई। घटना से गुस्साए कर्मचारियों ने निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया और कई गंभीर आरोप लगाए। कर्मचारियों ने मुआवजे की मांग को लेकर पुलिस चौकी का घेराव किया।

विज्ञापन


शैलेष निगम में ठेकेदार के अंडर में कूड़ा उठाने वाला वाहन चैनल लोडर चलाते थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह नंदग्राम में स्थित मरियम अस्पताल के सामने कूड़ा उठा रहे थे। इसी दौरान वाहन में आई कमी को दूर करने के दौरान वह नीचे उतरे और उसे ठीक करने लगे। इसी बीच जैक का प्रेशर टूट गया और शैलेश की जैक और गाड़ी के बीच में दब गए।
विज्ञापन


किसी तरह उन्हें निकालकर मरियम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निगम कर्मचारियों का अस्पताल में जमावड़ा लग गया और उन्होंने निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मृतक के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम अधिकारियों पर लगाया आरोप
निगम कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे रात में काम कराया जाता है। रात में काम करने से इनकार करने पर नौकरी से निकाल देने की धमकी दी जाती है। इसके साथ ही उनका उत्पीड़न भी किया जाता है। हंगामे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed