{"_id":"60a36b088ebc3e2f214d5436","slug":"ghaziabad-miscreants-looted-17-lakh-from-one-atm-and-injured-guard-of-another-atm-police-probing-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में दिनदहाड़े वारदात: बदमाशों ने काटे दो एटीएम, एक से लूटा 17 लाख कैश और दूसरे से...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में दिनदहाड़े वारदात: बदमाशों ने काटे दो एटीएम, एक से लूटा 17 लाख कैश और दूसरे से...
Tue, 18 May 2021 12:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 18 May 2021 12:51 PM IST
सार
एक एटीएम में मौजूद सुरक्षा गार्ड वहां पहुंचा और बदमाश से भिड़ गया। बदमाश गार्ड को घायल करके फरार हो गया। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर कविनगर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
एटीएम लूट
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गाजियाबाद में बदमाशों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए कविनगर और नंदग्राम क्षेत्र में दो एटीएम को अपना निशाना बना डाला। नंदग्राम मेन मार्केट में एक्सिस बैंक के एटीएम से बदमाश 17 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
हालांकि, गोविंदपुरम स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में गार्ड के आ जाने पर कैश लुटने से बच गया। भिड़ने पर बदमाश, गार्ड को घायल करके फरार हो गया। गार्ड को बाहर करके फरार हो गया। दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
एक्सिस बैंक की गोविंदपुरम शाखा के प्रबंधक पुनीत सरीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रात करीब 11:15 बजे एचडीएफसी बैंक गौर होम्स गोविंदपुरम स्थित एटीएम में एक बदमाश घुसा। उसने केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलकर एटीएम मशीन को काटने की कोशिश की।
विज्ञापन
इसी दौरान पास में मौजूद सुरक्षा गार्ड वहां पहुंचा और बदमाश से भिड़ गया। बदमाश गार्ड को घायल करके फरार हो गया। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर कविनगर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
वहीं, दूसरे मामले में प्रताप विहार विजयनगर निवासी हयात अली ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह हिताची पेमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मैनेजर हैं। उनकी कंपनी बैंकों की एटीएम मशीन से संबंधित रखरखाव का कार्य करती है।
सुबह 10 बजे सूचना मिली की नंदग्राम मेन मार्केट स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को काटकर 17 लाख 20 हजार रुपए चोरी कर लिए गए हैं। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ की हुई थी। नंदग्राम पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।