{"_id":"66f642ff22950f56fa006ee2","slug":"ghaziabad-massive-fire-broke-out-in-modinagar-factory-cracks-appeared-in-nearby-houses-fire-brigade-control-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: मोदीनगर की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसपास के मकानों में आई दरार, दमकल की टीम ने किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: मोदीनगर की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसपास के मकानों में आई दरार, दमकल की टीम ने किया काबू
Fri, 27 Sep 2024 11:00 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:00 AM IST
सार
गाजियाबाद के मोदीनगर में सर्जिकल सामान की तीन मंजिला फैक्ट्री में भीषण आग लगी, जहां 10 दमकल गाड़ियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन
सर्जिकल सामान फैक्ट्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के मोदीनगर के ऊंची सड़क पर स्थित एक सर्जिकल सामान बनाने वाली तीन मंजिला फैक्ट्री में बृहस्पतिवार रात अचानक भीषण आग लग गई। इस आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाने में सफल रहीं।
विज्ञापन
आग की चपेट में आने से आसपास के दो मकानों में दरारें आ गईं, लेकिन गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब इस फैक्ट्री में आग लगी है। कुछ वर्ष पूर्व भी यहां आग लगने की घटना सामने आई थी। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का कार्य जारी है। फैक्ट्री मालिकों से भी इस मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है और सुरक्षा उपायों की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
विज्ञापन