फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad man who helped decompose dead body arrested drugs rehabilitation center owner son father killed young man

गाजियाबाद: शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नशा मुक्ति केंद्र संचालक पिता-पुत्र ने की थी युवक की हत्या

Mon, 30 Aug 2021 11:01 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 30 Aug 2021 11:01 AM IST
सार

एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हिमांशु त्यागी उर्फ हन्नू निवासी सोहजनी तागान थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर है।

विज्ञापन
ghaziabad man who helped decompose dead body arrested drugs rehabilitation center owner son father killed young man
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबाबाद स्थित टीलामोड़ थाना क्षेत्र स्थित नशा मुक्ति केंद्र संचालक पिता-पुत्र द्वारा दिल्ली के युवक भरत भूषण उर्फ शैंकी की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले हिमांशु को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हिमांशु नशा मुक्ति केंद्र संचालक सौरभ के साले का बेटा है। पुलिस फरार तीसरे आरोपी मेहुल को तलाश रही है। गालीगलौज करने के विरोध में भारत भूषण निवासी सदर बाजार दिल्ली की सिर में डंडा मारकर हत्या की गई थी।

विज्ञापन


एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हिमांशु त्यागी उर्फ हन्नू निवासी सोहजनी तागान थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर है। टीलामोड़ थाना क्षेत्र स्थित नशा मुक्ति संचालक सौरभ त्यागी और मेहुल निवासी शाहदरा दिल्ली ने गालीगलौज का विरोध करने पर सिर में डंडा मारकर शैंकी की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद शव को पिता और पुत्र दोनों मुजफ्फरनगर लेकर गए जहां हिमांशु ने भारत भूषण उर्फ शैंकी के शव को खेत में दबाने में मदद की। पकड़े जाने के डर से पिता-पुत्र के साथ मिलकर शव को निकलवाकर नहर में फेंकने भी साथ गया था। पुलिस ने सौरभ त्यागी को 14 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 29 अगस्त को हिमांशु को कोयल एंक्लेव के पास से गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस फरार तीसरे आरोपी मेहुल की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

दिल्ली के सदर बाजार क्षेत्र में प्रेमचंद परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा भरत भूषण उर्फ शैंकी (32) नशे का आदी था। उसे डिफेंस कालोनी स्थित स्नेही फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। 23 जुलाई को जब पिता प्रेमचंद देखने पहुंचे तो वह वहां नहीं था। उन्हें बताया कि वह कहीं चला गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।

परिजनों ने 28 जुलाई को टीलामोड़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला था। उन्होंने 11 अगस्त को टीलामोड़ थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनके परिचित राजकुमार उनके यहां पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि वह 21 जुलाई को नशा मुक्ति केंद्र की ओर की तरफ किसी काम से गए थे। रात्रि में उन्होंने देखा कि नशा मुक्ति केंद्र संचालक सौरभ त्यागी और उसके बेटे मेहुल त्यागी सफेद कार में शैंकी को खून से लथपथ हालत में लेकर जा रहे थे।
 

परिजनों ने संचालक और उसके बेटे पर शैंकी की हत्या कर शव को छिपाने की आरोप लगाते हुए टीलामोड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है तभी से पुलिस आरोपी पिता-पुत्र की तलाश कर रही थी। पकड़े जाने के डर से 27 जुलाई को वहां से शव निकालकर रात में फिरोजपुर पुल के पास गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी सौरभ त्यागी की निशानदेही पर मृतक शैंकी के शव के अवशेष, कपड़े, फावड़ा और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed