{"_id":"61fedbf00428204af86d3260","slug":"ghaziabad-man-killed-by-cousin-brothers-in-small-dispute-after-drinking-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: नशे की हालत में मामूली कहासुनी होने पर चचेरे भाइयों ने की युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: नशे की हालत में मामूली कहासुनी होने पर चचेरे भाइयों ने की युवक की हत्या
Sun, 06 Feb 2022 01:50 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:50 AM IST
सार
पुलिस ने मौके से चाकू बरामद किया। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी मक्की और परवेज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अनवर के भाई अशरफ और ससुर को शव का पोस्टमार्टम कराकर सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी में नशे की हालत में विवाद होने पर दो चचेरे भाइयों ने अपने साथी अनवर की शुक्रवार रात हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को नजदीकी अस्पताल में ले गई, जहां चिकित्सकों ने अनवर को मृत घोषित कर दिया। मकान मालिक ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मूल रूप से सकरी मधुबनी बिहार निवासी अनवर और मक्की कुछ समय से भूडगढ़ी रोड मीट फैक्टरी में काम कर रहे थे। जो भूडगढ़ी निवासी लक्ष्मण सिंह के मकान में किराए पर रह रहे थे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मीट फैक्टरी की छुट्टी थी। ऐसे में मक्की और अनवर ने खाने-पीने की कार्यक्रम रखा था। जिसमें मक्की ने अपने चचेरे भाई परवेज को भी बुलाया।
विज्ञापन
तीनों ने मिलकर पहले शराब पी। शराब के नशे में तीनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान मक्की ने अनवर को धक्का दे दिया, जिससे अनवर जमीन पर गिर गया। वहीं, परवेज ने पास में रखा चाकू अनवर के गले पर मार दिया। चाकू के वार के अनवर गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
शोर मचने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस अनवर को डासना सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सकों ने अनवर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद किया। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी मक्की और परवेज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अनवर के भाई अशरफ और ससुर को शव का पोस्टमार्टम कराकर सुपुर्द कर दिया गया।