फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad loot in pnb bank noornagar sihani branch worth rupees around 10 lakh by four criminals police probing matter

गाजियाबाद में दिनदहाड़े लूटा बैंक: नकाब पहनकर पीएनबी में घुसे चार बदमाश, हथियार के बल पर लूट ले गए 10 लाख रुपये

Sat, 02 Apr 2022 03:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 02 Apr 2022 03:50 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। बैंक शाखा को सील कर दिया गया है और फिंगर प्रिंट भी लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Ghaziabad loot in pnb bank noornagar sihani branch worth rupees around 10 lakh by four criminals police probing matter
लूट के बाद जांच करती पुलिस और फिंगर प्रिंट लेते एक्सपर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में बढ़ते अपराध के चलते दो दिन पूर्व एसएसपी का निलंबन कर दिया गया था, हालांकि इसके बाद भी यहां बदमाशों के हौसलों में कोई कमी नहीं आई है। शनिवार को दिनदहाड़े नूरनगर सिहानी में पंजाब नेशनल बैंक के कर्मियों को बंधक बनाकर बदमाशों ने करीब 10 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आज दिन में चार नकाबपोश बदमाश पीएनबी बैंक की नूरनगर सिहानी शाखा में घुस गए और हथियार के बल पर लूट को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। बैंक शाखा को सील कर दिया गया है और फिंगर प्रिंट भी लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पुलिस ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दोपहर करीब 1.20 बजे चार बदमाशों ने घुसकर हथियार के बल पर लगभग 10 लाख रूपये लूट लिए। बताया जा रहा है कि तीन बदमाशों ने हेलमेट पहने थे जबकि एक नकाबपोश बदमाश था।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चारों बदमाशों बाइक स्टार्ट छोड़कर ही बैंक के अंदर घुसे थे। घटना के दौरान बैंक में मैनेजर समेत तीन बैंककर्मी मौजूद थे।

बढ़ते अपराध के चलते नए एसएसपी की शुक्रवार को हुई नियुक्ति

गाजियाबाद में बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आईपीएस अधिकारी एलआर कुमार को जिले में अस्थायी नियुक्ति दी गई है। वर्तमान में वह विजिलेंस में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर तैनात हैं।



वह गाजियाबाद में स्थायी व्यवस्था होने तक वहां रहकर डीआईजी/एसएसपी की जिम्मेदारी संभालेंगे। पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था डॉ. संजीव गुप्ता ने शुक्रवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में लगातार बढ़ रहे अपराध और ड्यूटी में लापरवाही की शिकायत पर बृहस्पतिवार को एसएसपी पवन कुमार को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed