फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad loot case Hawala business was being operated from Delhi through chain system

गाजियाबाद लूटकांड में नया मोड़: चेन सिस्टम के जरिये दिल्ली से संचालित हो रहा था हवाला कारोबार, कारोबारी के बयानों से मिला सुराग

Wed, 18 Aug 2021 09:37 AM IST
शाहरुख खान योगेन्द्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद
योगेन्द्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Aug 2021 09:37 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक चेन्नई के चावल कारोबारी से 45 लाख रुपये जरूर छीने गए हैं, लेकिन यह रकम हवाला की थी। हवाला कारोबार दिल्ली से संचालित हो रहा था। अब तक हिरासत में लिए गए 10 लोगों में से अधिकांश दिल्ली के हैं। 
 

विज्ञापन
ghaziabad loot case Hawala business was being operated from Delhi through chain system
घटनास्थल मौजूद भीड़ और पीड़ित व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चेन्नई के चावल कारोबारी आनंद से दिनदहाड़े 45 लाख की लूट ने एक तरफ पुलिस की मुस्तैदी की पोल खोली तो वहीं दूसरी तरफ हवाला कारोबार को बेनकाब कर दिया। देर रात तक पकड़े गए आरोपियों के आधार पर पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि दक्षिण से वाया दिल्ली हवाला कारोबार के तार गाजियाबाद-हापुड़ और सहारनपुर से जुड़े हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने हवाला कारोबार से जुड़े करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक चेन्नई के चावल कारोबारी से 45 लाख रुपये जरूर छीने गए हैं, लेकिन यह रकम हवाला की थी। हवाला कारोबार दिल्ली से संचालित हो रहा था। अब तक हिरासत में लिए गए 10 लोगों में से अधिकांश दिल्ली के हैं। 
विज्ञापन


यह लोग अन्य आरोपियों के साथ चेन सिस्टम से जुड़े हुए हैं। यह पूरा गैंग है, जो कमीशन के आधार पर हवाला के रुपयों को नंबर एक में बदलने का काम कराता है। इसके लिए उन कारोबारियों व उद्यमियों से संपर्क किया जाता है, जो ट्रेडिंग या अन्य कारोबार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी के बयानों से ही मिला हवाला कारोबार का सुराग
कारोबारी ने शुरूआत में पुलिस को बताया कि वह दिल्ली निवासी दोस्त से एक करोड़ रुपये लेकर गाजियाबाद पहुंचा। यहां से उसे चावल की खेप खरीदनी थी। बासमती चावल का सौदा तय होने पर रकम खाते में ट्रांसफर करानी थी। कारोबारी की इसी बात पर पुलिस का माथा ठनक गया। दिल्ली से कैश लाकर गाजियाबाद में खाते में जमा कराने की बात गले नहीं उतरी। पुलिस ने कारोबारी से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उजागर कर दी।

35 लाख के बदले 45 लाख देने का झांसा देकर बुलाया

पुलिस ने कारोबारी से गहन पूछताछ की तो कारोबारी ने हवाला कारोबार की परतें खोल दीं। उसने बताया कि 35 लाख के बदले 45 लाख रुपये देने का झांसा देकर उसे गाजिबाद बुलाया गया था। यहां पैसों के इसी लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और उससे 45 लाख रुपये लूट लिए गए। पुलिस का कहना है कि नंबर दो का पैसा नंबर एक का करने के दौरान ही पैसों के लेनदेन का विवाद हुआ और इसके बाद घटना हुई।

हवाला कारोबार में हापुड़ और दिल्ली के दो लोग मुख्य
पुलिस के मुताबिक हवाला कारोबार में दिल्ली निवासी रामकुमार और हापुड़ निवासी अरविंद त्यागी मुख्य कड़ी हैं। इसके अलावा दिल्ली के बुराड़ी निवासी सतपाल और पैरोल पर जेल से रिहा चल रहा सहारनपुर निवासी शख्स भी हवाला कारोबार में चेन सिस्टम का एक हिस्सा हैं। रामकुमार के जरिए ही कारोबारी और उसके अंकल दीपक पलटा का संपर्क अरविंद त्यागी से हुआ था।

पुलिस की जांच में बेनकाब होंगे हवाला कारोबारी
पुलिस की मानें तो अभी तक जो लोग पुलिस ने हिरासत में लिए हैं, वह सिर्फ हवाला कारोबारी की कड़ी मात्र हैं। कई बड़े लोग हवाला के कारोबार में जुड़े हो सकते हैं, जो जांच में बेनकाब होंगे। कुल मिलाकर दक्षिण से शुरू होकर दिल्ली, हापुड़ और सहारनपुर तक हवाला कारोबार का जाल सामने आया है। आईजी रेंज प्रवीण कुमार का कहना है कि कारोबारी के साथ हुई घटना की जांच में आंतरिक रूप से हवाला कारोबार सामने आया है। अभी इसकी और परतें खुलेंगीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed