{"_id":"60a763299c8ef370d1673f60","slug":"ghaziabad-loni-man-killed-by-bike-borne-assailants-in-day-light-deceased-was-witness-in-brother-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: दिनदहाड़े भाई की हत्या के गवाह की गोली मारकर हत्या, सड़क पर शव रख जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: दिनदहाड़े भाई की हत्या के गवाह की गोली मारकर हत्या, सड़क पर शव रख जाम लगाया
Fri, 21 May 2021 01:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 21 May 2021 01:26 PM IST
सार
करीब 4 माह पूर्व मृतक के भाई जैनेंद्र उर्फ जोनी की प्रॉपर्टी विवाद में घर में घुसकर 4 बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक का भतीजा समेत अन्य आरोपी जेल गए थे।
विज्ञापन
murder in loni
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी के जनता इंटर कॉलेज के सामने शुक्रवार सुबह सरेआम एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। इस खबर के फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लोनी के सिरोली गांव में रहने वाले सुरेंद्र 50 की चिरोड़ी गांव जनता इंटर कॉलेज के पास अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक अपने बेटे पीयूष के साथ चिरोड़ी गांव में घर का समान लेने आए थे।
विज्ञापन
करीब 4 माह पूर्व मृतक के भाई जैनेंद्र उर्फ जोनी की प्रॉपर्टी विवाद में घर में घुसकर 4 बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक का भतीजा समेत अन्य आरोपी जेल गए थे। गोली मारने वाला मुख्य आरोपी पवन और उसके साथी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
मृतक सुरेंद्र अपने भाई की हत्या में गवाह था। घटना से गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया है। पुलिस और भीड़ के बीच जमकर नोकझोंक चल रही है।