फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad loni man going to gym in morning shoot in chest by bike borne assailants admitted in hospita;l police probing matter

गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद: सुबह-सुबह जिम जा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 16 Apr 2022 10:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 16 Apr 2022 10:26 AM IST
सार

गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए लेकिन घायल होने के चलते सोनू जहां बैठा था वहीं बैठा रह गया।

विज्ञापन
Ghaziabad loni man going to gym in morning shoot in chest by bike borne assailants admitted in hospita;l police probing matter
युवक को सीने में मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिम जा रहे एक शख्स को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली युवक के सीने में लगी जिससे युवक जहां था वहीं बैठा रह गया। 

विज्ञापन


गाजियाबाद में अपराध रोकने के पुलिस भले ही तमाम दावे करे लेकिन रोजाना शहर में खुलेआम हो रहे वारदात यही बताते हैं कि बदमाशों में पुलिस-प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। लोनी में हुई वारदात यही दिखाती है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह-सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने जिम जा रहे युवक को सीने में गोली मार दी। यह खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। घायल को पुलिस ने दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगम विहार कॉलोनी में सोनू वर्मा परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह वह घर से कॉलोनी स्थित जिम जा रहे थे तभी रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश सोनू के पास आकर रुके और पिस्तौल निकाल कर उन पर गोली चला दी। गोली सीधे उनके सीने में लगी।

घटना के बाद बदमाश मौके से हुए फरार

गोली लगने से सोनू वहीं बैठ गए। बदमाशों के फरार होते ही आसपास के लोग वहां जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी वहां पहुंचे हैं।



पुलिस गली में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। लोनी बॉर्डर थाना एसएचओ सचिन कुमार ने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है,  जिसके बाद ही पता चल सकेगा कि सोनू को गोली क्यों और किसने मारी। परिजनों की तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed