फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad loni man assault case accused SP leader umed idris says matter is being politicised getting life threats

दाढ़ी काटने का मामला: सपा नेता उम्मेद का दावा- सरकार कर रही राजनीति, मुझे मिल रही लगातार धमकियां

Thu, 17 Jun 2021 12:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 17 Jun 2021 12:44 PM IST
सार

उम्मेद ने वीडियो वायरल करने की बात पर लोनी थाना पुलिस को घेरते हुए कहा कि आखिर दो दिन तक आरोपी परवेज को पुलिस ने थाने पर बिठाए रखा। तब उसका मोबाइल चेक क्यों नहीं किया गया।

विज्ञापन
Ghaziabad loni man assault case accused SP leader umed idris says matter is being politicised getting life threats
उम्मेद पहलवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस पूरे मामले में सरकार अब राजनीति पर उतर आई है। मैं या हममें से कोई भी किसी प्रकार की इस प्रकरण को लेकर राजनीति नहीं कर रहा है। न ही हम राजनीति करना चाहते हैं। यह बातें प्रेसवार्ता के दौरान पूरे प्रकरण को फेसबुक लाइव करने वाले सपा नेता उम्मेद पहलवान ने कही है।

विज्ञापन


साथ ही इस दौरान उन्होंने कहा कि जहां एक ओर ताबीज की बात कही जा रही है वह सरासर गलत है। मैं ना ताबीज की बात करता हूं, ना जय श्रीराम और वंदे मातरम की बात करता हूं। मैं यहां उस दाढ़ी की बात पर आता हूं, जो हमारे सवा लाख नबियों की सुन्नत को काटा गया है। हम श्रीराम से भी कोई नफरत नहीं करते, राम हमारे देश के राजा थे और उनका नाम लेना कोई अपराध भी नहीं है।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने वीडियो वायरल करने की बात पर लोनी थाना पुलिस को घेरते हुए कहा कि आखिर दो दिन तक आरोपी परवेज को पुलिस ने थाने पर बिठाए रखा। तब उसका मोबाइल चेक क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 जून को जब वह जेल चला गया तभी उस वीडियो को वायरल क्यों किया गया। गत 6 जून से मुझे लगातार परेशान किया जा रहा है, मुझे लगातार धमकियां दी जा रही हैं। मैं अपने परिजनों से ठीक से बात नहीं कर पा रहा हूं। मैं सरकार से मामले में इंसाफ की मांग करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed