फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Latest News fire in a truck full of soap

Ghaziabad: साबुन से भरे ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Sun, 21 May 2023 01:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 21 May 2023 01:06 PM IST
सार

थाना मसूरी क्षेत्र एनएच नौ पर रात 9:45 बजे हिन्दुस्तान लीवर गोदाम स्थित जिंदल नगर पिलखुवा से ट्रक में साबुन भरकर पटपड़ गंज दिल्ली ले कर जा रहा था। जब ट्रक मसूरी एनएच नौ स्थित अहसान होटल के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचा तो ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई।

विज्ञापन
Ghaziabad Latest News fire in a truck full of soap
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र एनएच नौ पर जिंदल नगर पिलखुवा के एक गोदाम से साबुन भरकर दिल्ली ले जा रहे ट्रक में अचानक से आग लग गई। ड्राइवर ने जलते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई। अभी आग पर काबू नहीं पाया गया है।

विज्ञापन


थाना मसूरी क्षेत्र एनएच नौ पर रात 9:45 बजे हिन्दुस्तान लीवर गोदाम स्थित जिंदल नगर पिलखुवा से ट्रक में साबुन भरकर पटपड़ गंज दिल्ली ले कर जा रहा था। जब ट्रक मसूरी एनएच नौ स्थित अहसान होटल के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचा तो ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। ट्रक ड्राइवर सत्यपाल निवासी शाहजहांपुर यूपी ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जहां फायर ब्रिगेड की एक छोटी गाड़ी मौके पर आई मगर आग इतनी भयानक थी कि उससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका। अब फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी मौके पर पहुंची। लगभग 40 मिनट तक आग पर काबू पाया। अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ट्रक के पिछले हिस्से में जिसमें साबुन भरा था, वहां तक आग से कम ही नुकसान पहुंचा है। एनएच नौ पर वाहनों का संचालन कुछ देर बाधित रहा मगर पुलिस ने वाहनों को पूरी तरह से सुचारू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed