फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad is the second most polluted city in the country, AQI 434.

Ghaziabad News: देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद एक्यूआई 434

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad is the second most polluted city in the country, AQI 434.
साहिबाबाद। लगातार दूसरे दिन शहर का एक्यूआई 400 के पार बना रहा। 434 एक्यूआई के साथ मंगलवार को गाजियाबाद देश का दूसरा सबसे अधिक प्रदूषित शहर बना। 460 एक्यूआई के साथ दिल्ली देश का पहला सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा।
विज्ञापन

सुबह की हवा में धूल एवं धुएं के कण मानक से कई गुना अधिक रहा। मंगलवार की सुबह आठ बजे के करीब शहर का एक्यूआई 438 था। लोनी का एक्यूआई 500 तक पहुंच गया। संजय नगर का एक्यूआई भी 478, वसुंधरा का 469 और इंदिरापुरम का 436 एक्यूआई दर्ज किया गया। ऐसे में लोगों ने सीधे तौर पर वायु प्रदूषण को महसूस किया। बढ़ते प्रदूषण से बचाव के लिए लोग अपने घरों में ही कैद रहे। बुजुर्गों ने सुबह की सैर करने से तौबा किया। सुबह पार्कों में जहां सैर करने वाले नजर नहीं आए वहीं दिन में भी सन्नाटा पसरा रहा। इंदिरापुरम के स्वर्ण जयंती पार्क में सुबह सैर करने वालों की संख्या सैकड़ों में रहती है। मंगलवार को पार्क में गिने चुने लोग ही पहुंचे। सुबह नौ बजे के करीब हल्की धूप निकलने के बाद एक्यूआई में मामूली कमी आई, लेकिन शहर गंभीर श्रेणी में बना रहा। सुबह आठ बजे जहां शहर का एक्यूआई 438 दर्ज किया गया वहीं शाम पांच बजे चार अंक कम होकर 434 रहा। ऐसे ही अन्य चारों स्टेशनों के एक्यूआई में मामूली गिरावट आई। सबसे खतरनाक लोनी की हवा रही। मंगलवार की शाम लोनी का एक्यूआई 476 दर्ज किया गया। इसके बाद वसुंधरा की हवा अधिक जहरीली रही शाम पांच बजे यहां का एक्यूआई 444 दर्ज किया गया। संजयनगर की हवा भी गंभीर श्रेणी में बना रहा और यहां का एक्यूआई 440 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्रा ने कहा कि तापमान कम हो रहा है, इस वजह से एक्यूआई में बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन

इनसेट
हवा में मौजूद तत्व
तत्व स्तर मानक
पीएम 10 440 100
पीएम 2.5 459 60
एसओ 2 12 80
एनओ 2 62 80
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed