फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad is most polluted city in NCR and fourth most polluted city in country

NCR में सर्वाधिक और देश में चौथा सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद, 279 दर्ज किया गया AQI

Mon, 02 Feb 2026 11:07 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 02 Feb 2026 11:07 PM IST
सार

सोमवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 279 दर्ज किया गया। 24 घंटे में 36 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिले में इंदिरापुरम सर्वाधिक प्रदूषित रहा।

विज्ञापन
Ghaziabad is most polluted city in NCR and fourth most polluted city in country
प्रदूषण बढ़ा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

24 घंटे के अंतराल में 36 अंकों की बढ़ोतरी के साथ गाजियाबाद का एक्यूआई सोमवार को 279 दर्ज किया गया। इससे गाजियाबाद एनसीआर में सर्वाधिक और देश में चौथा सबसे प्रदूषित शहर रहा। इंदिरापुरम सर्वाधिक प्रदूषित इलाका रहा, यहां का एक्यूआई 303 दर्ज किया गया।

विज्ञापन

सुबह से ही शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। तापमान गिरने और सूर्योदय न होने से सर्दी के साथ ही शहर का एक्यूआई भी बढ़ गया। पाबंदियों के बावजूद शहर में ग्रेप के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। यही वजह है कि जैसे ही तापमान में गिरावट आती है एक्यूआई में बढ़ोतरी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम चार बजे पीसीबी के समीर एप पर जारी बुलेटिन में गाजियाबाद का एक्यूआई 279 दर्ज किया गया। पहली बार वसुंधरा और लोनी के मुकाबले इंदिरापुरम का वायु गुणवत्ता सूचकांक अधिक खराब रहा। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि इंदिरापुरम का एक्यूआई क्यों बढ़ा, यह दिखवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आम तौर पर इंदिरापुरम का एक्यूआई कम ही रहता है। मंगलवार को टीम इंदिरापुरम इलाके में विजिट कर यह मालूम करेगी कि यहां का एक्यूआई क्यों बढ़ा रहा।

विज्ञापन

एनसीआर के शहरों का एक्यूआई
गाजियाबाद- 279
नोएडा- 238
ग्रेटर नोएडा- 228
दिल्ली- 210
गुरुग्राम- 191
फरीदाबाद- 163

गाजियाबाद के चारों स्टेशनों का एक्यूआई
इंदिरापुरम-303
लोनी-295
संजयनगर-236
वसुंधरा-283

देश के सर्वाधिक तीन प्रदूषित शहर
सिंगरौली- 321
चरखी-दादरी- 299
मंडीदीप- 283

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed