{"_id":"64fe1b93171e271fd1030a63","slug":"ghaziabad-inspector-asked-for-rs-1-lakh-to-file-chargesheet-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad : आरोपपत्र दाखिल करने के लिए दरोगा ने मांगे एक लाख और दी धमकी, निलंबन के बाद एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad : आरोपपत्र दाखिल करने के लिए दरोगा ने मांगे एक लाख और दी धमकी, निलंबन के बाद एफआईआर
Mon, 11 Sep 2023 01:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:10 AM IST
सार
केस दर्ज कराने वाले खालिद ने रिश्वत मांगते दरोगा के साथ बातचीत मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। रिकॉर्डिंग की जांच कराने के बाद पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने महेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस भी दर्ज करा दिया गया है
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कविनगर थाने में तैनात दरोगा महेंद्र शर्मा पर जानलेवा हमले और बलवे की धारा में दर्ज केस में आरोपपत्र दाखिल करने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। केस दर्ज कराने वाले खालिद ने रिश्वत मांगते दरोगा के साथ बातचीत मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। रिकॉर्डिंग की जांच कराने के बाद पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने महेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस भी दर्ज करा दिया गया है
विज्ञापन
जांच के बाद उसकी गिरफ्तारी हो सकती है। उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। धोबी वाली गली, कैलाभट्ठा निवासी खालिद ने बताया कि उन्होंने 2017 में अपने ससुर अलीमुद्दीन व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी।उनकी आपत्ति पर कोर्ट ने अंतिम रिपोर्ट को खारिज कर पुलिस को फिर से विवेचना कर साक्ष्य जुटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
इस बार जांच महेंद्र शर्मा को मिली। उसने कहा कि आरोप पत्र दाखिल हो सकता है लेकिन इसमें एक लाख रुपये का खर्च आएगा। उसने उसे कई बार फोन किया। हर बार एक ही बात कहता था कि एक लाख रुपये देने ही पड़ेंगे। धमकी दी कि अगर एक लाख नहीं दिए तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस डर से जैसे तैसे इंतजाम करके 30 हजार रुपये दे दिए लेकिन वह एक लाख से कम लेने पर राजी नहीं था।
विज्ञापन
तू नहीं देगा एक लाख तो तेरे ससुर से ले लूंगा
खालिद ने बताया कि दरोगा ने उससे फोन पर कहा कि अगर एक लाख रुपये तू नहीं देगा तो उसके ससुर से इतनी ही रकम ले लेगा। इसके बाद मुकदमे में फिर से अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर देगा। इस पर उसने रिकाॅर्डिंग कर ली और पुलिस आयुक्त से शिकायत कर दी। पुलिस आयुक्त ने शिकायत की जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की गई है।
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। ऑडियो की जांच कराई जाएगी। साक्ष्य के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।