{"_id":"61f5192228468c0b49734602","slug":"ghaziabad-indirapuram-gold-worth-rupees-30-lakh-looted-in-front-of-police-station-on-complaint-police-kept-harassing-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: दिनदहाड़े थाने के सामने लूटा 30 लाख का सोना, शिकायत पर पुलिस पीड़ित से ही करती रही सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: दिनदहाड़े थाने के सामने लूटा 30 लाख का सोना, शिकायत पर पुलिस पीड़ित से ही करती रही सवाल
Sat, 29 Jan 2022 04:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 29 Jan 2022 04:08 PM IST
सार
सुधीर दिल्ली में सोने के गहने बनाकर एनसीआर में सप्लाई करते हैं। आरोप है कि पुलिस शिकायत करने पर भी पीड़ित से ही सवाल करती रही।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद में अपराधी किस कदर बेखौफ हैं, इसकी बानगी शनिवार को हुई एक घटना से पता चलती है जब थाने के सामने से दिनदहाड़े 30 लाख के कीमत के गहनों की लूट हो जाती है। इसके बाद पुलिस शिकायतकर्ता से ही सवाल करती रह जाती है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार दिन में इंदिरापुरम थाने के सामने से सुधीर वर्मा नाम के शख्स से 30 लाख कीमत का 500 ग्राम सोना हथियार के बल पर लूट लिया गया। बदमाशों ने सुधीर को गोली मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सुधीर दिल्ली में सोने के गहने बनाकर एनसीआर में सप्लाई करते हैं। आरोप है कि पुलिस शिकायत करने पर भी पीड़ित से ही सवाल करती रही।